गर्भवती पत्नी को छोड़ दूसरी औरत के साथ थे ओमपुरी, अन्नू कपूर ने खोले काले चिट्ठे, बताया- कैसे हो गए थे अंत में एक्टर

गर्भवती पत्नी को छोड़ दूसरी औरत के साथ थे ओमपुरी, अन्नू कपूर ने खोले काले चिट्ठे, बताया- कैसे हो गए थे अंत में एक्टर

Annu Kapoor On Om Puri Affair And Divorce: दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की गिनती आज भी बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में होती है, लेकिन एक्टर अन्नू कपूर के लिए उनकी यादें सम्मान से ज्यादा कड़वाहट और गहरे जख्मों से भरी हैं। हाल ही में अन्नू कपूर ने अपने जीजा ओमपुरी की जिंदगी की वो कड़वी सच्चाई लोगों को बताई जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि कैसे ओमपुरी ने उनकी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। गर्भवती अवस्था में उसे छोड़ दिया था। उनकी बहन एक जिंदा लाश बनकर रह गई थीं।

अन्नू कपूर ने ओम पुरी को कहा- धोखेबाज (Annu Kapoor On Om Puri Affair And Divorce)

अन्नू कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत की। इस दौरान अन्नू कपूर ने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा, “ओम पुरी एक असाधारण अभिनेता थे, उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हुआ। लेकिन कलाकार होना एक अलग बात है और पति होना अलग। वह एक धोखेबाज इंसान थे, उन्होंने मेरी बहन को धोखा दिया, और मैं उस औरत का भाई हूं जिसकी जिंदगी उन्होंने खराब की।” अन्नू कपूर अपनी बहन सीमा कपूर का जिक्र कर रहे थे, जिनकी शादी 1991 में ओम पुरी से हुई थी, लेकिन महज 8 महीने में ही यह रिश्ता टूट गया था।

Annu Kapoor On Om Puri Affair And Divorce

ओमपुरी दे रहे थे पत्नी सीमा को धोखा (Om Puri Cheated With Wife Seema Kapoor)

सीमा और ओम पुरी का रिश्ता तब बिखरा जब सीमा को पुरी के पत्रकार नंदिता पुरी के साथ संबंधों का पता चला। सीमा उस वक्त तीन महीने की गर्भवती थीं, लेकिन हालात इतने बिगड़े कि उन्हें घर छोड़ना पड़ा। अन्नू कपूर ने बताया कि उस दौर में उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उन्होंने खुलासा किया कि सीमा की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए परिवार अपने गहने और जमीन तक बेचने को तैयार था। खुद अन्नू कपूर ने उस मुश्किल वक्त में फिल्ममेकर यश चोपड़ा से 5,000 रुपये उधार लिए थे। दुखद बात यह रही कि सीमा का वह बच्चा भी जीवित नहीं बच पाया।

Om Puri Cheated With Wife Seema Kapoor

मौत के आखिरी समय में बहन से मांगी थी माफी

अन्नू कपूर ने ओम पुरी के आखिरी सालों को याद करते हुए बताया कि जब ओम पुरी गंभीर बीमारियों और डिप्रेशन से जूझ रहे थे, तब सीमा कपूर ने ही उन्हें संभाला था। उन्होंने कहा, “अगर मेरी बहन न होती, तो वह 10 साल पहले ही चले गए होते। जब उनका शरीर बेजान हो गया, तब उन्हें मेरी बहन की याद आई। मुझे अपनी बहन पर भी गुस्सा था कि वह उस शख्स की देखभाल कर रही थी जिसने उसे इतने जख्म दिए।”

Annu Kapoor On Om Puri Affair And Divorce

माफी और कड़वा सच

बता दें कि साल 2017 में निधन से पहले ओम पुरी ने सीमा कपूर से फोन पर माफी मांगी थी। सीमा ने बड़े दिल का परिचय देते हुए उन्हें माफ कर दिया था और उनके आखिरी समय में एक नर्स की तरह उनकी सेवा की थी। अन्नू कपूर ने तब सीमा को आगाह भी किया था कि पुरी को सिर्फ एक देखभाल करने वाले की जरूरत है, लेकिन सीमा ने सहानुभूति को कड़वाहट से ऊपर रखा। अन्नू कपूर की यह बातचीत बताती है कि पर्दे के पीछे के नायकों की असल जिंदगी कभी-कभी उनकी फिल्मों से भी ज्यादा त्रासद और पेचीदा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *