बहू से विवाद के बाद बुजुर्ग ने कीटनाशक खाया:जमुई में हालत गंभीर होने के बाद पटना रेफर

बहू से विवाद के बाद बुजुर्ग ने कीटनाशक खाया:जमुई में हालत गंभीर होने के बाद पटना रेफर

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में बुधवार सुबह एक घरेलू विवाद के बाद 60 वर्षीय वृद्ध ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बेलाटांड़ गांव निवासी अमृत यादव का बुधवार सुबह अपनी बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस कहासुनी के बाद नाराज होकर अमृत यादव ने खेतों में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा खा ली। गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया कीटनाशक के सेवन के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजनों ने तुरंत उन्हें जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पुलिस भी इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने टाउन थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल के फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनो थाना पुलिस भी इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण वृद्ध मानसिक रूप से परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल, अमृत यादव का इलाज पटना में जारी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में बुधवार सुबह एक घरेलू विवाद के बाद 60 वर्षीय वृद्ध ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बेलाटांड़ गांव निवासी अमृत यादव का बुधवार सुबह अपनी बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस कहासुनी के बाद नाराज होकर अमृत यादव ने खेतों में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा खा ली। गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया कीटनाशक के सेवन के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजनों ने तुरंत उन्हें जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पुलिस भी इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने टाउन थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल के फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनो थाना पुलिस भी इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण वृद्ध मानसिक रूप से परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल, अमृत यादव का इलाज पटना में जारी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *