शेखपुरा में NSS ने पचना गांव में निकाली जागरूकता रैली:शिक्षित युवा-सशक्त समाज अभियान को लेकर 7 दिन का स्पेशल कैंप

शेखपुरा में NSS ने पचना गांव में निकाली जागरूकता रैली:शिक्षित युवा-सशक्त समाज अभियान को लेकर 7 दिन का स्पेशल कैंप

शेखपुरा में स्थानीय रामाधीन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने सदर प्रखंड के पचना गांव में जागरूकता रैली निकाली। यह रैली सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शनिवार को ‘शिक्षित युवा – सशक्त समाज’ अभियान के तहत आयोजित की गई। रैली का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना, बाल शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में शिक्षित युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाना था। शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरणा अभियान चलाया कार्यक्रम की शुरुआत बाल शिक्षा जागरूकता रैली से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों और ग्रामीण बच्चों ने गांव में भ्रमण कर शिक्षा, साक्षरता और बच्चों के विद्यालयीकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसके बाद, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरणा अभियान चलाया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इसमें प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाकर रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आदिती ने प्रथम, गुलशन ने द्वितीय, श्रेया ने तृतीय, धीरज ने चतुर्थ और राधिका ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। समाज में शिक्षा का संदेश पहुंचाने को सराहनीय बताया इस अवसर पर इंपैक्ट स्पार्क फाउंडेशन ने गांव के स्कूली बच्चों के बीच स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया। इससे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुपम किशोर ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मो. शहाब उद्दीन ने NSS के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा समाज में शिक्षा का संदेश पहुंचाने को सराहनीय बताया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नवलता और अंजनी सर ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण समाज में नई चेतना और सकारात्मक बदलाव लाते हैं। इस आयोजन में स्वयंसेवकों, ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। शेखपुरा में स्थानीय रामाधीन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने सदर प्रखंड के पचना गांव में जागरूकता रैली निकाली। यह रैली सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शनिवार को ‘शिक्षित युवा – सशक्त समाज’ अभियान के तहत आयोजित की गई। रैली का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना, बाल शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में शिक्षित युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाना था। शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरणा अभियान चलाया कार्यक्रम की शुरुआत बाल शिक्षा जागरूकता रैली से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों और ग्रामीण बच्चों ने गांव में भ्रमण कर शिक्षा, साक्षरता और बच्चों के विद्यालयीकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसके बाद, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरणा अभियान चलाया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इसमें प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाकर रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आदिती ने प्रथम, गुलशन ने द्वितीय, श्रेया ने तृतीय, धीरज ने चतुर्थ और राधिका ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। समाज में शिक्षा का संदेश पहुंचाने को सराहनीय बताया इस अवसर पर इंपैक्ट स्पार्क फाउंडेशन ने गांव के स्कूली बच्चों के बीच स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया। इससे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुपम किशोर ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मो. शहाब उद्दीन ने NSS के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा समाज में शिक्षा का संदेश पहुंचाने को सराहनीय बताया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नवलता और अंजनी सर ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण समाज में नई चेतना और सकारात्मक बदलाव लाते हैं। इस आयोजन में स्वयंसेवकों, ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *