IPL 2026 KKR vs MI: आईपीएल 2026 में दीपक चाहर का फिन एलेन को आउट करने के बाद किया गया खास सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस जश्न से उन्होंने पर्ची सेलिब्रेशन वाले क्रिकेटर्स को संदेश भी दिया।
Deepak Chahar Special Celebration: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में एक शानदार पल देखने को मिला, जब दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) को बोल्ड किया और उसके बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को चार विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखा।
दीपक चाहर ने मनाया खास जश्न
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 147 रन ही बना पाई। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.5 ओवर में ही 148 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। Manish Pandey ने शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। दीपक चाहर की आखिरी गेंद पर फिन एलेन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई। इसके बाद दीपक चाहर ने जो किया, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विकेट लेने के बाद दीपक चाहर ने कैमरे को रुकने का इशारा किया और फिर जेब से कुछ निकालने की एक्टिंग की। हालांकि उनके हाथ खाली थे। फैंस इसे आईपीएल में चर्चित “पर्ची सेलिब्रेशन” पर तंज के तौर पर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि चाहर ने इशारों-इशारों में यह संदेश दिया कि अब पर्ची निकालने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि हाल के दिनों में कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स “पर्ची सेलिब्रेशन” को बंद करने की मांग कर चुके हैं और अब दीपक चाहर भी उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने साइलेंट तरीके से इसका विरोध किया है।
दीपक चाहर ने इस मुकाबले में तीन ओवर गेंदबाजी की और 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं Jasprit Bumrah ने चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज Corbin Bosch रहे, जिन्होंने तीन ओवर में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने बल्लेबाजी में भी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।
पूरी तरह फ्लॉप रही MI
हालांकि इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम बड़े मौकों पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई, जिसकी वजह से उन्हें इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि केकेआर की इस जीत ने उनकी अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
Sports – Patrika | CMS





