सहरसा पुलिस और ATF ने एक संयुक्त अभियान में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी संजय सादा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने रविवार शाम एक प्रेस वार्ता में इसकी पुष्टि की। पुलिस को 19 अप्रैल 2026 की सुबह चिड़ैया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, कनरिया थाना के कई मामलों में फरार चल रहा संजय सादा रैठी/बेलाही स्थित एक किराना दुकान के पास मौजूद था। टीम ने इलाके की घेराबंदी की, आरोपी को धर दबोचा सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद संजय सादा की तलाशी ली गई। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड था। इसके अतिरिक्त, उसके पास मौजूद एक काले रंग की बिनडोलिया से छह अन्य जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए हैं। इस संबंध में चिड़ैया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संजय सादा सोनवर्षा मुसहरी का निवासी है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, चोरी, आर्म्स एक्ट और मद्यनिषेध अधिनियम सहित कुल आठ गंभीर मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि जनवरी से अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 12 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की लगातार दबिश के कारण सात अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार तांती सहित एसटीएफ और पुलिस बल के जवान शामिल थे। सहरसा पुलिस और ATF ने एक संयुक्त अभियान में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी संजय सादा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने रविवार शाम एक प्रेस वार्ता में इसकी पुष्टि की। पुलिस को 19 अप्रैल 2026 की सुबह चिड़ैया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, कनरिया थाना के कई मामलों में फरार चल रहा संजय सादा रैठी/बेलाही स्थित एक किराना दुकान के पास मौजूद था। टीम ने इलाके की घेराबंदी की, आरोपी को धर दबोचा सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद संजय सादा की तलाशी ली गई। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड था। इसके अतिरिक्त, उसके पास मौजूद एक काले रंग की बिनडोलिया से छह अन्य जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए हैं। इस संबंध में चिड़ैया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संजय सादा सोनवर्षा मुसहरी का निवासी है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, चोरी, आर्म्स एक्ट और मद्यनिषेध अधिनियम सहित कुल आठ गंभीर मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि जनवरी से अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 12 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की लगातार दबिश के कारण सात अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार तांती सहित एसटीएफ और पुलिस बल के जवान शामिल थे।


