नालंदा में मजदूर दिवस के दिन बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। सत्ता संभालने के बाद पहली बार सीएम सम्राट चौधरी नालंदा पहुंचे। यहां वे प्रणावां गांव में शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उद्घाटन के बाद बाबा महतो साहब के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। दूसरी ओर साले की शादी से पहले बहनोई की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की नालंदा की 5 बड़ी खबरें… 1.) सत्ता संभालने के बाद पहली बार नालंदा पहुंचे सीएम:सम्राट चौधरी ने कहा- बेटियों के स्कूल-कॉलेज से घर लौटने तक पुलिस जागती रहेगी मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार नालंदा पहुंचे। सरमेरा प्रखंड के प्रणावां गांव में शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उद्घाटन के बाद बाबा महतो साहब के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां जब तक स्कूल-कॉलेज से घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस जागती रहेगी। पढ़े पूरी खबर… 2.) नालंदा में साले की शादी से पहले बहनोई की मौत:पिकअप ने रौंदा, 6 महीना पहले पिता बना था; बाइक सवार दोस्त की हालत गंभीर नालंदा में अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पटना जिले के दीदारगंज निवासी योगेंद्र प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के तीना गांव के पास बिहटा-सरमेरा टू-लेन मार्ग की है। पढ़े पूरी खबर… 3.) नालंदा में राइस मिल में मजदूर की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; काम खत्म होने के बाद सोने गए थे, फिर नहीं जगे नालंदा में पटेल एग्री राइस मिल में संदिग्ध हालत में एक मजदूर की मौत हो गई। हार्ट अटैक की आशंका है। मृतक उपेंद्र चौधरी(42) हिलसा के अकबरपुर के रहने वाले थे। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर की है। पढ़े पूरी खबर… 4.) नालंदा में सरकारी अनाज की कालाबाजारी का आरोप:सहायक प्रबंधक और ट्रांसपोर्ट एजेंट से मांगा स्पष्टीकरण; सख्त कार्रवाई की जाएगी नालंदा में राज्य खाद्य निगम जिला कार्यालय ने सिलाव टीपीडीएस गोदाम में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी की एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। जिला प्रबंधक की जारी आदेश के अनुसार, सिलाव की सहायक प्रबंधक ब्यूटी कुमारी और ट्रांसपोर्ट एजेंट(परिवहन अभिकर्ता) शिवानी कुमारी पर मध्याह्न भोजन योजना के चावल की हेराफेरी की मंशा रखने का गंभीर आरोप लगा है। पढ़े पूरी खबर… 5.) नालंदा में लगेगा मलमास मेला, 6 अस्पताल होंगे तैयार:20 उपचार केंद्र भी बनेंगे, 24 घंटे लोगों को मिलेगी सुविधा; डॉक्टर रहेंगे तैनात पर्यटक नगरी राजगीर में आने वाले 17 मई से शुरू होने वाले सुप्रसिद्ध मलमास मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। लाखों की संख्या में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्था का एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इस बार मेले के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को विकेंद्रीकृत करते हुए शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों में छह अस्थाई अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। पढ़े पूरी खबर… नालंदा में मजदूर दिवस के दिन बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। सत्ता संभालने के बाद पहली बार सीएम सम्राट चौधरी नालंदा पहुंचे। यहां वे प्रणावां गांव में शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उद्घाटन के बाद बाबा महतो साहब के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। दूसरी ओर साले की शादी से पहले बहनोई की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की नालंदा की 5 बड़ी खबरें… 1.) सत्ता संभालने के बाद पहली बार नालंदा पहुंचे सीएम:सम्राट चौधरी ने कहा- बेटियों के स्कूल-कॉलेज से घर लौटने तक पुलिस जागती रहेगी मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार नालंदा पहुंचे। सरमेरा प्रखंड के प्रणावां गांव में शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उद्घाटन के बाद बाबा महतो साहब के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां जब तक स्कूल-कॉलेज से घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस जागती रहेगी। पढ़े पूरी खबर… 2.) नालंदा में साले की शादी से पहले बहनोई की मौत:पिकअप ने रौंदा, 6 महीना पहले पिता बना था; बाइक सवार दोस्त की हालत गंभीर नालंदा में अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पटना जिले के दीदारगंज निवासी योगेंद्र प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के तीना गांव के पास बिहटा-सरमेरा टू-लेन मार्ग की है। पढ़े पूरी खबर… 3.) नालंदा में राइस मिल में मजदूर की मौत:हार्ट अटैक की आशंका; काम खत्म होने के बाद सोने गए थे, फिर नहीं जगे नालंदा में पटेल एग्री राइस मिल में संदिग्ध हालत में एक मजदूर की मौत हो गई। हार्ट अटैक की आशंका है। मृतक उपेंद्र चौधरी(42) हिलसा के अकबरपुर के रहने वाले थे। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर की है। पढ़े पूरी खबर… 4.) नालंदा में सरकारी अनाज की कालाबाजारी का आरोप:सहायक प्रबंधक और ट्रांसपोर्ट एजेंट से मांगा स्पष्टीकरण; सख्त कार्रवाई की जाएगी नालंदा में राज्य खाद्य निगम जिला कार्यालय ने सिलाव टीपीडीएस गोदाम में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी की एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। जिला प्रबंधक की जारी आदेश के अनुसार, सिलाव की सहायक प्रबंधक ब्यूटी कुमारी और ट्रांसपोर्ट एजेंट(परिवहन अभिकर्ता) शिवानी कुमारी पर मध्याह्न भोजन योजना के चावल की हेराफेरी की मंशा रखने का गंभीर आरोप लगा है। पढ़े पूरी खबर… 5.) नालंदा में लगेगा मलमास मेला, 6 अस्पताल होंगे तैयार:20 उपचार केंद्र भी बनेंगे, 24 घंटे लोगों को मिलेगी सुविधा; डॉक्टर रहेंगे तैनात पर्यटक नगरी राजगीर में आने वाले 17 मई से शुरू होने वाले सुप्रसिद्ध मलमास मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। लाखों की संख्या में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्था का एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इस बार मेले के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को विकेंद्रीकृत करते हुए शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों में छह अस्थाई अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। पढ़े पूरी खबर…


