साढ़े 10 से 6 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी:रविवार को 21 हजार अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला सहायक का एग्जाम देने अलवर आना है

साढ़े 10 से 6 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी:रविवार को 21 हजार अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला सहायक का एग्जाम देने अलवर आना है

रविवार को अलवर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को पहुंचना है। लेकिन रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े 6 बजे अलवर से होकर कोई ट्रेन नहीं चलेगी। करीब 10 से 12 ट्रेन का रूट डायवर्ट रहेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को पहले एग्जाम सेंटर तक पहुंचने का पुख्ता इंतजाम रखना होगा। वरना एनवक्त पर परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि काली मोरी सहित खैरथल तक तीन अंडरपास का काम रविवार को मेगा ब्लॉक के समय रहेगा। सुबह करीब साढ़े 10 से शाम सवा 6 बजे तक ब्लॉक है। इस बीच में 10 से 12 ट्रेनों का संचालन दूसरे रूट से होगा। ये ट्रेन रेवाड़ी फुलेरा होकर निकलेंगी। इस समय में थोड़ा बहुत बदलाव भी हो सकता है। वैसे सुबह 10 बजे से पहले ही काम काज तेजी से शुरू हो जाएगा। बसों में रहेगी भीड़ जब ट्रेनों में यात्री नहीं आ सकेंगे तो बसों में बहुत अधिक भीड़ रहेगी। असल में शुक्रवार को भी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा हुई। इस दिन भी दो से तीन ट्रेन डायवर्ट की हैं। जिसके कारण बसों में अधिक भीड़ रही। जब सब ट्रेनें डायवर्ट होंगी तो भीड़ बहुत ज्यादा रहेगी। रविवार को प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 दो पारियों में होगी। पहली पारी में पेपर-1 सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। दूसरी पारी में पेपर-2 दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा। इसमें 21 हजार 528 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला मुख्यालय के साथ मालाखेड़ा और रामगढ़ उपखंड के कुल 75 केंद्रों पर होगी। होगी। इनमें 24 सरकारी और 51 निजी केंद्र शामिल हैं। एडीएम सिटी बीना महावर ने बताया कि महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी पहन सकेंगी। सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण और पगड़ी की अनुमति रहेगी। उन्हें गहन जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। नियम तोड़ने पर अभ्यर्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *