औरंगाबाद में मजदूर दिवस (1 मई 2026) के दिन कई बड़ी घटनाएं हुईं। शादी के दिन दूल्हा के पिता को गोली मारने के आरोपी शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन के प्रेमी ने डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी थी। इधर, कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही गांव में करंट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौराल एलटी तार की संपर्क में आ गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-रफीगंज मेन रोड पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की औरंगाबाद की 5 बड़ी खबरें… 1. ‘दूल्हा न मिले तो उसके पिता को ही मार देना’:दूल्हन के प्रेमी ने शूटर को दी थी डेढ़ लाख की सुपारी, औरंगाबाद में दागी थी बुलेट औरंगाबाद में शादी के दिन दूल्हा के पिता को गोली मारने के आरोपी शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन के प्रेमी ने डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी थी। गिरफ्तार गए गए अपराधी की पहचान पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को बिहटा बाजार स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें… 2. औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर:एक ही परिवार के चार लोग घायल, शादी समारोह से घर लौट रहे थे सभी औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। घायलों की पहचान बारुण के मौआर खैरा गांव निवासी रमेश कुमार सिंह, उनकी बेटी मुन्नी कुमारी, बेटा नीरज कुमार के तौर पर हुई है। चौथे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पूरी खबर पढ़ें… 3. औरंगाबाद में करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत:दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था, एलटी तार पर पैर पड़ते ही लगा झटका औरंगाबाद में करंट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौराल एलटी तार की संपर्क में आ गया। मृतक की पहचान पीयूष कुमार के तौर पर हुई है। पिता गुप्ता पासवान ने बताया कि मेरा बेटा खेलते-खेलते खेत की ओर चला गया। खेत में पहले से एलटी(लो टेंशन) बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। तार का कुछ हिस्सा कवर था, लेकिन एक जगह से कटा हुआ था। खेल के दौरान पीयूष का पैर उसी खुले तार पर पड़ गया। झटका लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही गांव की है। पूरी खबर पढ़ें… 4. औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:हादसे में 2 भाइयों की मौत, बारात में शामिल होने जा रहे थे; शादी की खुशियां मातम में बदली औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शादी समारोह से घर लौट रहे दो भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओबरा के अतरौली निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र रवि उर्फ छोटू(17) और कर्मा के हरेंद्र पासवान(19) के तौर पर हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरा-फुफेरा भाई थे। परिजनों के अनुसार हरेंद्र के चचेरे भाई रोहित की शादी रोहतास जिले के बकनौरा बंजारी गांव में थी। इसी बारात में शामिल होने के लिए दोनों बाइक से निकले थे। रास्ते में कंचनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। घटना नरारी कला थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें… 5. औरंगाबाद के 5 सेंटर पर नीट एग्जाम: 2695 परीक्षार्थी होंगे शामिल, महिला पुलिस की भी तैनाती औरंगाबाद में 3 मई को 5 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा होगी। जिसमें कुल 2695 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम अभिलाषा शर्मा के आदेश पर ब्रीफिंग बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह ने की।बैठक में बताया गया कि रविवार को एग्जाम होना है। जिसके लिए हर केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्त है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुबह 10:00 बजे तक अपने-अपने केन्द्रों पर पहुंच जाए। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक ही एग्जाम सेंटर में परीक्षार्थियों को एंट्री मिलेगी। देर से आने वाले को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर प्रवेश पत्र की जांच भी होगी। पूरी खबर पढ़ें… औरंगाबाद में मजदूर दिवस (1 मई 2026) के दिन कई बड़ी घटनाएं हुईं। शादी के दिन दूल्हा के पिता को गोली मारने के आरोपी शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन के प्रेमी ने डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी थी। इधर, कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही गांव में करंट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौराल एलटी तार की संपर्क में आ गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-रफीगंज मेन रोड पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की औरंगाबाद की 5 बड़ी खबरें… 1. ‘दूल्हा न मिले तो उसके पिता को ही मार देना’:दूल्हन के प्रेमी ने शूटर को दी थी डेढ़ लाख की सुपारी, औरंगाबाद में दागी थी बुलेट औरंगाबाद में शादी के दिन दूल्हा के पिता को गोली मारने के आरोपी शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन के प्रेमी ने डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी थी। गिरफ्तार गए गए अपराधी की पहचान पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को बिहटा बाजार स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें… 2. औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर:एक ही परिवार के चार लोग घायल, शादी समारोह से घर लौट रहे थे सभी औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। घायलों की पहचान बारुण के मौआर खैरा गांव निवासी रमेश कुमार सिंह, उनकी बेटी मुन्नी कुमारी, बेटा नीरज कुमार के तौर पर हुई है। चौथे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पूरी खबर पढ़ें… 3. औरंगाबाद में करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत:दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था, एलटी तार पर पैर पड़ते ही लगा झटका औरंगाबाद में करंट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौराल एलटी तार की संपर्क में आ गया। मृतक की पहचान पीयूष कुमार के तौर पर हुई है। पिता गुप्ता पासवान ने बताया कि मेरा बेटा खेलते-खेलते खेत की ओर चला गया। खेत में पहले से एलटी(लो टेंशन) बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। तार का कुछ हिस्सा कवर था, लेकिन एक जगह से कटा हुआ था। खेल के दौरान पीयूष का पैर उसी खुले तार पर पड़ गया। झटका लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही गांव की है। पूरी खबर पढ़ें… 4. औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:हादसे में 2 भाइयों की मौत, बारात में शामिल होने जा रहे थे; शादी की खुशियां मातम में बदली औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शादी समारोह से घर लौट रहे दो भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओबरा के अतरौली निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र रवि उर्फ छोटू(17) और कर्मा के हरेंद्र पासवान(19) के तौर पर हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरा-फुफेरा भाई थे। परिजनों के अनुसार हरेंद्र के चचेरे भाई रोहित की शादी रोहतास जिले के बकनौरा बंजारी गांव में थी। इसी बारात में शामिल होने के लिए दोनों बाइक से निकले थे। रास्ते में कंचनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। घटना नरारी कला थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें… 5. औरंगाबाद के 5 सेंटर पर नीट एग्जाम: 2695 परीक्षार्थी होंगे शामिल, महिला पुलिस की भी तैनाती औरंगाबाद में 3 मई को 5 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा होगी। जिसमें कुल 2695 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम अभिलाषा शर्मा के आदेश पर ब्रीफिंग बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह ने की।बैठक में बताया गया कि रविवार को एग्जाम होना है। जिसके लिए हर केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्त है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुबह 10:00 बजे तक अपने-अपने केन्द्रों पर पहुंच जाए। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक ही एग्जाम सेंटर में परीक्षार्थियों को एंट्री मिलेगी। देर से आने वाले को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर प्रवेश पत्र की जांच भी होगी। पूरी खबर पढ़ें…


