शेखपुरा। बुधवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में, डीएम गिरिहिंडा स्थित बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन ‘खेल भवन-सह-व्यायामशाला’ पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल का बारीकी से अवलोकन किया और कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माण में केवल उच्च श्रेणी की सामग्रियों का ही उपयोग किया जाए। इसके बाद, उन्होंने भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे ऑडिटोरियम के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती गई या समयसीमा का उल्लंघन हुआ, तो संबंधित संवेदकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम शेखोपुर सराय प्रखंड के सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निमी भी पहुंचे। वहाँ उन्होंने स्कूल परिसर के सौंदर्यीकरण और कैंपस निर्माण के निर्देश दिए। बच्चों के स्वास्थ्य और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने स्कूल में एक ओपन जिम बनाने का भी आदेश दिया। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से बातचीत कर पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को छात्रों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। शेखपुरा। बुधवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में, डीएम गिरिहिंडा स्थित बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन ‘खेल भवन-सह-व्यायामशाला’ पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल का बारीकी से अवलोकन किया और कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माण में केवल उच्च श्रेणी की सामग्रियों का ही उपयोग किया जाए। इसके बाद, उन्होंने भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे ऑडिटोरियम के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती गई या समयसीमा का उल्लंघन हुआ, तो संबंधित संवेदकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम शेखोपुर सराय प्रखंड के सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निमी भी पहुंचे। वहाँ उन्होंने स्कूल परिसर के सौंदर्यीकरण और कैंपस निर्माण के निर्देश दिए। बच्चों के स्वास्थ्य और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने स्कूल में एक ओपन जिम बनाने का भी आदेश दिया। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से बातचीत कर पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को छात्रों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।


