अमरिंदर सिंह हत्याकांड के एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं:पत्नी बोलीं-एक साल बाद भी शूटर और हथियार नहीं मिले, न्याय की मांग कर रहा परिवार

अमरिंदर सिंह हत्याकांड के एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं:पत्नी बोलीं-एक साल बाद भी शूटर और हथियार नहीं मिले, न्याय की मांग कर रहा परिवार

छपरा के व्यवसायी अमरिंदर सिंह और उनके सहयोगी शंभू सिंह की हत्या को एक साल पूरा हो गया है। मामले का पूरी तरह खुलासा न होने से परिजनों में गहरा आक्रोश और निराशा है। बुधवार को छपरा शहर के हरिमोहन गली स्थित गोदरेज शोरूम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए और जल्द न्याय की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में अमरिंदर सिंह की पत्नी ने भावुक होकर कहा कि घटना को एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक मुख्य शूटर, हत्या में प्रयुक्त हथियार और हत्या के असली कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है और इस मामले को लेकर एसपी, डीएम, डीआईजी से लेकर डीजीपी तक आवेदन दिए गए, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। जमानत पर बाहर आ चुके आरोपी उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार तो किया, लेकिन वे सभी जमानत पर बाहर आ चुके हैं। पुलिस की ओर से हर बार सिर्फ जांच जारी रहने की बात कही जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक मुख्य शूटर और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं होते, तब तक सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी। अमरिंदर सिंह की पत्नी ने सरकार और पुलिस प्रशासन से इस दोहरे हत्याकांड की निष्पक्ष और तेज जांच कर जल्द से जल्द मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार आज भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है और दोषियों को सजा मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। छपरा के व्यवसायी अमरिंदर सिंह और उनके सहयोगी शंभू सिंह की हत्या को एक साल पूरा हो गया है। मामले का पूरी तरह खुलासा न होने से परिजनों में गहरा आक्रोश और निराशा है। बुधवार को छपरा शहर के हरिमोहन गली स्थित गोदरेज शोरूम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए और जल्द न्याय की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में अमरिंदर सिंह की पत्नी ने भावुक होकर कहा कि घटना को एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक मुख्य शूटर, हत्या में प्रयुक्त हथियार और हत्या के असली कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है और इस मामले को लेकर एसपी, डीएम, डीआईजी से लेकर डीजीपी तक आवेदन दिए गए, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। जमानत पर बाहर आ चुके आरोपी उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार तो किया, लेकिन वे सभी जमानत पर बाहर आ चुके हैं। पुलिस की ओर से हर बार सिर्फ जांच जारी रहने की बात कही जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक मुख्य शूटर और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं होते, तब तक सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी। अमरिंदर सिंह की पत्नी ने सरकार और पुलिस प्रशासन से इस दोहरे हत्याकांड की निष्पक्ष और तेज जांच कर जल्द से जल्द मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार आज भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है और दोषियों को सजा मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *