पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से एक लिस्टी जारी की गई। निशांत भारद्वाज और सुनील कुमार पंवार को पाली भेजा गया है।
निशांत भारद्वाज पुलिस मुख्यालय जयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयोजना आधुनिकरण एवं विकास कोष के पद पर है। सुनील कुमार पंवार जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर है। वे अब पाली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल देखेंगे।


