32लाख के गहने चोरी, शक भतीजी और उसके पति पर:25 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़े आरोपी, पीड़ित पहुंचा एसपी ऑफिस

32लाख के गहने चोरी, शक भतीजी और उसके पति पर:25 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़े आरोपी, पीड़ित पहुंचा एसपी ऑफिस

पाली में एक घर से करीब 32 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। पीड़ित वृद्ध ने बगड़ी नगर थाने में अपनी भतीजी और उसके पति पर गहने चोरी का शक जताते हुए बगड़ी नगर थाने में रिपोर्ट दी। पीड़ित का आरोप है कि 25 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में पीड़ित कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचा। दरअसल बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के देवली का केरिया बगड़ी नगर निवासी 65 साल के ढगलाराम पुत्र कालूराम ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी का कुछ महीने पहले देहांत हो गया। बच्चे है नहीं ऐसे में अपने भाई और मां के साथ रहता है। रिपोर्ट में बताया कि पिछले करीब छह महीने से उसकी भतीजी मोनिका और उसका पति घेवरराम निवासी बेरा भादरवा पाचुण्डा रह रहे थे। रिपोर्ट में बताया कि अलमारी में रखे गहने संभालने के लिए उसे 20 मार्च 2026 को अलमारी खोली तो उसमें रखे सोने-चांदी के गहने नदारद मिले। जिनकी वर्तमान कीमत करीब 32 लाख रुपए है। पीड़ित ने बताया कि अलमारी की चाबी घर में ही पड़ी थी और उसी कमरे में उसकी भतीजी और उसका पति घेवरराम सोते थे। रिपोर्ट में पीड़ित ने अपनी भतीजी और उसके पति घेवरराम पर गहने चोरी करने का शक जताते हुए नामजद रिपोर्ट बगड़ी नगर थाने में 3 अप्रेल 2026 को दर्ज करवाई। बगड़ी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पहुंचा एसी ऑफिस
घटना के करीब 25 दिन बाद भी मामले में बगड़ी नगर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में परेशान होकर वृद्ध मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचा ताकि ताकि मामले में पुलिस कार्रवाई करे।
SHO बोले- मामले में ASI कर रहे जांच
मामले में बगड़ी नगर थाने के SHO प्रहलादसिंह ने बताया कि जांच ASI बुधाराम कर रहे है। वे किसी दूसरे मामले में बाहर चले गए थे। जल्द ही मामले में कार्रवाई पूरी करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *