नाचते-नाचते नवविवाहिता की मौत! डांस करते-करते अचानक क्यों थम जाती हैं सांसें? डॉक्टरों ने बताई असली वजह

नाचते-नाचते नवविवाहिता की मौत! डांस करते-करते अचानक क्यों थम जाती हैं सांसें? डॉक्टरों ने बताई असली वजह

Sudden Cardiac Arrest: राजस्थान के बागोड़ा क्षेत्र में एक शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं, जब एक नवविवाहिता युवती डांस करते-करते अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। ऐसी घटनाएं अब पहले से ज्यादा सुनने को मिल रही हैं, जहां कोई व्यक्ति अचानक एक्टिविटी के दौरान गिर जाता है। सवाल ये है आखिर ऐसा क्यों होता है?

कार्डियोलॉजिस्ट Dr Rakesh Sharma के अनुसार, “अचानक गिरकर मौत होने के पीछे सबसे आम कारण हार्ट से जुड़ी समस्या होती है, खासकर कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest)। इसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है।” डांस या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी शरीर पर अचानक दबाव डालती है। अगर पहले से कोई छुपी हुई बीमारी हो, तो खतरा बढ़ जाता है।

क्या है इसके मुख्य कारण

  1. हार्ट की छुपी बीमारी: कई लोगों को पहले से हार्ट की समस्या होती है, लेकिन उन्हें पता नहीं चलता
  2. अनियमित हार्टबीट (Arrhythmia): दिल की धड़कन अचानक गड़बड़ा सकती है
  3. डिहाइड्रेशन और थकान: शादी जैसे कार्यक्रमों में नींद की कमी और पानी कम पीना
  4. स्ट्रेस और एक्साइटमेंट: ज्यादा इमोशनल या एक्साइटेड होने से हार्ट पर असर
  5. हीट और भीड़: गर्मी और भीड़भाड़ शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालती है

किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

अक्सर शरीर पहले ही कुछ संकेत देता है, लेकिन हम उन्हें इग्नोर कर देते हैं:

  • अचानक चक्कर आना
  • सीने में दर्द या दबाव
  • सांस फूलना
  • कमजोरी या बेहोशी जैसा महसूस होना

अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत मेडिकल मदद लेना जरूरी है।

सिर्फ हार्ट ही नहीं, और भी हो सकते हैं कारण

हर केस में सिर्फ हार्ट अटैक ही वजह नहीं होता। कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं:

  • ब्रेन स्ट्रोक
  • ब्लड प्रेशर का अचानक गिरना
  • शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी
  • अचानक शुगर लेवल गिरना

कैसे करें बचाव?

  • शादी या इवेंट में ज्यादा थकान से बचें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • अगर पहले से कोई बीमारी है तो सावधान रहें
  • अचानक ज्यादा एक्सर्टशन (over-exercise) से बचें
  • समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *