नारनौल में नव नियुक्त डीसी अनुपमा अंजलि ने संभाला कार्यभार:लघु सचिवालय का किया निरीक्षण, बोली टीम वर्क से करेंगे काम

नारनौल में नव नियुक्त डीसी अनुपमा अंजलि ने संभाला कार्यभार:लघु सचिवालय का किया निरीक्षण, बोली टीम वर्क से करेंगे काम

हरियाणा के नारनौल में वर्ष 2018 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अनुपमा अंजलि ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिले के नए उपायुक्त (डीसी) के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। लघु सचिवालय पहुंचने पर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक परिचय बैठक की और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। इससे पहले अनुपमा अंजलि फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की एडमिनिस्ट्रेटर और अर्बन एस्टेट की एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात थीं। टीम वर्क से करें काम
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी को टीम वर्क के साथ काम करने और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय का निरीक्षण
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डीसी अनुपमा अंजलि ने आज लघु सचिवालय के विभिन्न विभागों का दौरा किया। उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *