सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित तहसील सभागार में शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-26 की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की। समारोह के मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव, महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव और कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नगर शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 10 साल से अधिक अनुभव वाले उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव और चतुर्भुज शर्मा तथा 10 वर्ष से कम अनुभव वाले उपाध्यक्ष पद पर आशुतोषदेव पांडेय एवं आशुतोष कुमार पटेल ने भी शपथ ली। सचिव पुस्तकालय पर अभिषेक सिंह मौर्य, सचिव प्रशासन पर हरिद्वार और सचिव प्रकाशन पर वेद प्रकाश सिंह ने शपथ ग्रहण किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए भोला सिंह पटेल, अशोक कुमार पाठक, परमेश्वर सिंह, कृष्ण मुरारी, गुलाब वैश्य, अनिल कुमार सिंह ने शपथ ली। कनिष्ठ कार्यकारिणी में चंद्रकला गिरी, सुमन, मार्तंड प्रताप सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुदेश कुमार और रमन कुमार शामिल रहे। शपथ दिलाने के बाद मुख्य अतिथि हरिशंकर सिंह ने कहा कि”काला कोट केवल वस्त्र नहीं, जिम्मेदारी है।बार की मजबूती से ही आम आदमी को न्याय सुलभ होगा।” शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए अधिकार नहीं,बल्कि सेवा का संकल्प है। अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने वादा किया कि उनकी कार्यकारिणी अधिवक्ता भवन, चैंबर निर्माण, लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण और वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच के बीच सेतु का काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एवं शांति वर्मा ने किया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर जिलाजीत सिंह यादव, हीरालाल पटेल, पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, रामप्रसाद यादव, पवन शर्मा, धर्मेंद्र ओझा, राजकुमार पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह, कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, वीपी सिंह, रियाज़ खान, टीटू गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, आकृति निर्भया, वीरेंद्र राव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


