Maharashtra Class 6 Syllabus: महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली शिक्षा के में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने क्लास 6th के लिए नए सिलेबस को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने मंगलवार को बताया कि, यह नया सिलेबस इसी साल जून महीने से शुरू होने वाले नए सेशन से लागू कर दिया जाएगा। स्कूली शिक्षा आयुक्त की समन्वय समिति से मंजूरी मिलने के बाद अब बालभारती द्वारा नए सिलेबस के आधार पर नई किताबें तैयार की जा रही हैं।
IInd, III और IVth क्लास का भी बदला सिलेबस
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इससे पहले महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के तहत बनाई गई राज्य स्तरीय संचालन समिति ने दूसरी तीसरी और चौथी क्लास के नए सिलेबस को भी पास कर दिया था। अब इन तीनों कक्षाओं के साथ साथ छठी कक्षा का नया सिलेबस भी आगामी सेशन से स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। यह अहम फैसला महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक में लिया गया।
NEP पर आधारित है नया सिलेबस
बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नया पाठ्यक्रम पूरी तरह से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों और विजन पर तैयार किया गया है। इसमें बच्चों के सीखने की क्षमता और विषय के कठिनाई स्तर को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है ताकि उन पर पढ़ाई का बोझ न पड़े। स्कूली शिक्षा आयुक्त की समिति से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ‘बालभारती’ की तरफ से नई किताबें छापी जाएंगी। सरकार की कोशिश है कि नया सत्र शुरू होने से पहले ही ये किताबें छात्रों के लिए उपलब्ध करा दी जाएं।
टीर्चस को दी जाएगी खास ट्रेनिंग
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक हेमंत वसेकर ने बताया कि, इस नए बदलाव को सही तरीके से लागू करने के लिए टीर्चस को भी खास ट्रेनिंग दी जाएगी। इसी महीने कक्षा 2 कक्षा 3 और कक्षा 4 के नए सिलेबस और किताबों को लेकर शिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। इसके बाद स्टेट लेवल पर भी शिक्षकों को नई शिक्षा नीति और सिलेबस के मुताबिक पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।


