दरभंगा में पड़ोसी पर लड़की के मर्डर का आरोप:5 लोगों के खिलाफ FIR, मां बोली- मेरा हाथ तोड़ दिया

दरभंगा में पड़ोसी पर लड़की के मर्डर का आरोप:5 लोगों के खिलाफ FIR, मां बोली- मेरा हाथ तोड़ दिया

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के नेउरी टोल दाथ गांव में आम का छिलका फेंकने को लेकर मामूली विवाद हुआ। आरोप है कि इसी कारण पड़ोसियों ने मारपीट की और 18 साल की बेबी कुमारी की पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतका की बड़ी बहन खुशबू देवी के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 27 मई की शाम करीब पांच बजे की है। पीड़िता खुशबू देवी के अनुसार, उनके बच्चे ने घर के बगल में आम का छिलका फेंक दिया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी रंजीत सहनी गाली-गलौज करने लगा। खुशबू देवी ने बच्चे के नादान होने की बात कहते हुए छिलका उठाकर फेंक देने की बात कही, लेकिन आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया। रंजीत सहनी, उसकी पत्नी तेतरी देवी, बेटा अजय सहनी, बेटी मनीषा कुमारी और भाभी भूकली देवी लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान अजय सहनी ने खुशबू देवी के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ीं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी छोटी बहन बेबी कुमारी के सिर पर भी लाठी से हमला किया गया। रंजीत सहनी की ओर से भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मृतका की मां का टूटा हाथ मारपीट में मृतका की मां रेनू देवी का हाथ टूट गया, जबकि 16 साल की पिंकी कुमारी के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान भूकली देवी ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। साथ ही घर में तोड़फोड़ की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिरौल पीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले बेनीपुर के एक निजी अस्पताल, फिर दरभंगा और बाद में पटना रेफर किया गया। बेबी कुमारी पटना के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती थी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।आज डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। बेबी कुमारी तीन बहनों में मंझली थी। परिवार में एक छोटा भाई भी है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और मृतका के पिता मानसिक रूप से बीमार बताए जाते हैं। घटना के बाद मां रेनू देवी, बहनें खुशबू कुमारी और पिंकी कुमारी और भाई अनमोल का रो-रोकर बुरा हाल है। गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी श्याम सुंदर चौधरी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मृतका की बहन के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के नेउरी टोल दाथ गांव में आम का छिलका फेंकने को लेकर मामूली विवाद हुआ। आरोप है कि इसी कारण पड़ोसियों ने मारपीट की और 18 साल की बेबी कुमारी की पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतका की बड़ी बहन खुशबू देवी के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 27 मई की शाम करीब पांच बजे की है। पीड़िता खुशबू देवी के अनुसार, उनके बच्चे ने घर के बगल में आम का छिलका फेंक दिया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी रंजीत सहनी गाली-गलौज करने लगा। खुशबू देवी ने बच्चे के नादान होने की बात कहते हुए छिलका उठाकर फेंक देने की बात कही, लेकिन आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया। रंजीत सहनी, उसकी पत्नी तेतरी देवी, बेटा अजय सहनी, बेटी मनीषा कुमारी और भाभी भूकली देवी लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान अजय सहनी ने खुशबू देवी के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ीं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी छोटी बहन बेबी कुमारी के सिर पर भी लाठी से हमला किया गया। रंजीत सहनी की ओर से भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मृतका की मां का टूटा हाथ मारपीट में मृतका की मां रेनू देवी का हाथ टूट गया, जबकि 16 साल की पिंकी कुमारी के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान भूकली देवी ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। साथ ही घर में तोड़फोड़ की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिरौल पीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले बेनीपुर के एक निजी अस्पताल, फिर दरभंगा और बाद में पटना रेफर किया गया। बेबी कुमारी पटना के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती थी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।आज डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। बेबी कुमारी तीन बहनों में मंझली थी। परिवार में एक छोटा भाई भी है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और मृतका के पिता मानसिक रूप से बीमार बताए जाते हैं। घटना के बाद मां रेनू देवी, बहनें खुशबू कुमारी और पिंकी कुमारी और भाई अनमोल का रो-रोकर बुरा हाल है। गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी श्याम सुंदर चौधरी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मृतका की बहन के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *