सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट बुधवार को जारी किया। पहली बार रिजल्ट अप्रेल में जारी किया गया है। पाली के नेहल बड़गूजर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह दादा-दादी को अपना आदर्श मानती है। दोनों शिक्षा विभाग से रिटायर्ड है। नेहल की मां शारदा भी प्राइवेट स्कूल में टीचर है। पिता राहुल बड़गूजर प्राइवेट जॉब करते है। नेहल के अच्छे अंक आने पर दादा-दादी और परिवार के सभी लोगों ने उसका मुंह मीठा करवाया माला पहनाकर बधाई दी।


