नीरज डांगी फिर राज्यसभा प्रत्याशी:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पुनः उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद पिंडवाड़ा ब्लॉक और नगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने नीरज डांगी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्र सरकार के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली शामिल थे।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा, जिला कांग्रेस महासचिव अचलसिंह बालिया, जगदीश देवासी, पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा, नगर अध्यक्ष सुरेश रावल, अजारी मंडल अध्यक्ष पुखराज रावल, पूर्व पार्षद परबत सिंह काबा, भेराराम मेघवाल, अनिता कुंवर चौहान, सूरज कुंवर डाबी, अमृत कलावत, अशोक कुमार घांची, रमेश कुमार सेन, प्रशांत डांगी, रमेश कुमार पटेल, रंजीत कलावत, बद्री भाई पंडित, देवेंद्र पाल, वेलाराम चंदेल, विक्रम भाटी, विनेश कलावत, जनक रावल, रमेश गुर्जर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नीरज डांगी के दोबारा राज्यसभा पहुंचने से राजस्थान और क्षेत्र की जनता की आवाज संसद में अधिक प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को पार्टी नेतृत्व का दूरदर्शी कदम बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *