सीवान शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित भव्य होली मिलन समारोह इस बार खास अंदाज में यादगार बन गया। कार्यक्रम के केंद्र में रहे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह सीवान सदर विधायक मंगल पांडेय, जिन्होंने जोगीरा गाकर पूरे मैदान को होली के रंग में सराबोर कर दिया। जैसे ही मंत्री ने पारंपरिक “जोगीरा सारारारा” की तान छेड़ी, उपस्थित हजारों लोग तालियों और ठहाकों के साथ झूम उठे। समारोह में एनडीए के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मैदान में रंग-गुलाल उड़ता नजर आया और लोग एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते दिखे। पारंपरिक पकवानों और लोकगीतों के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी थिरकते नजर आए
कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग देने के लिए भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक रितेश पांडे और विजेंद्र सिंह ने अपने गीतों से समां बांध दिया। वहीं साहित्यिक कलाकार आनंद मोहन ने होली पर आधारित गीतों और रचनाओं की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मंच से गूंजते पारंपरिक फगुआ गीतों पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी थिरकते नजर आए। मंगल पांडेय कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह उत्साह में दिखे। वे मंच के नीचे घूम-घूम कर कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच पहुंचे तथा रंग-गुलाल खेलकर होली की बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि सीवान की जनता ने जिस उत्साह से इस आयोजन में भाग लिया, वह सामाजिक समरसता की मिसाल है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
एनडीए नेताओं ने भी ग्राउंड से होली को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल मिलाकर गांधी मैदान का यह होली मिलन समारोह राजनीतिक उपस्थिति के साथ-साथ सांस्कृतिक उल्लास का भी प्रतीक बन गया, जहां मंत्री मंगल पांडेय के जोगीरा ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। सीवान शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित भव्य होली मिलन समारोह इस बार खास अंदाज में यादगार बन गया। कार्यक्रम के केंद्र में रहे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह सीवान सदर विधायक मंगल पांडेय, जिन्होंने जोगीरा गाकर पूरे मैदान को होली के रंग में सराबोर कर दिया। जैसे ही मंत्री ने पारंपरिक “जोगीरा सारारारा” की तान छेड़ी, उपस्थित हजारों लोग तालियों और ठहाकों के साथ झूम उठे। समारोह में एनडीए के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मैदान में रंग-गुलाल उड़ता नजर आया और लोग एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते दिखे। पारंपरिक पकवानों और लोकगीतों के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी थिरकते नजर आए
कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग देने के लिए भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक रितेश पांडे और विजेंद्र सिंह ने अपने गीतों से समां बांध दिया। वहीं साहित्यिक कलाकार आनंद मोहन ने होली पर आधारित गीतों और रचनाओं की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मंच से गूंजते पारंपरिक फगुआ गीतों पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी थिरकते नजर आए। मंगल पांडेय कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह उत्साह में दिखे। वे मंच के नीचे घूम-घूम कर कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच पहुंचे तथा रंग-गुलाल खेलकर होली की बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि सीवान की जनता ने जिस उत्साह से इस आयोजन में भाग लिया, वह सामाजिक समरसता की मिसाल है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
एनडीए नेताओं ने भी ग्राउंड से होली को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल मिलाकर गांधी मैदान का यह होली मिलन समारोह राजनीतिक उपस्थिति के साथ-साथ सांस्कृतिक उल्लास का भी प्रतीक बन गया, जहां मंत्री मंगल पांडेय के जोगीरा ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया।


