खगड़िया में लंबित यातायात चालान मामलों के त्वरित और सुलभ निष्पादन के लिए शनिवार, 09 मई 2026 को कोशी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में परिवहन विभाग की ‘एक मुश्त यातायात चालान निष्पादन योजना, 2026’ के तहत वाहन चालकों और आम नागरिकों को चालान राशि में निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से मिलेगी राहत राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गए हैं। आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि वर्षों से लंबित पड़े यातायात चालान मामलों का एक ही स्थान पर निपटारा हो सके, जिससे आम लोगों को कोर्ट-कचहरी के लंबे झंझट से राहत मिले। लोक अदालत में यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित लंबित ई-चालान और अन्य चालान मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा। संबंधित वाहन मालिकों और चालकों को निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा, जिससे कम राशि में मामले का समाधान संभव हो सकेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस अवसर का लाभ उठाएंगे। जिला परिवहन कार्यालय ने लोक अदालत स्थल पर ही चालान निष्पादन और भुगतान की समुचित व्यवस्था की है। नागरिक नकद भुगतान के माध्यम से भी अपने मामलों का निपटारा करा सकेंगे। प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य तकनीकी संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग सहायता काउंटर बनाए जाएंगे। कर्मियों की एक विशेष टीम मौके पर मौजूद रहकर लोगों का मार्गदर्शन करेगी। कोशी कॉलेज परिसर में होने वाले इस आयोजन में आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। परिसर में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पंडाल, स्वच्छता व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा और अग्निशमन दल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। वहीं सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। पूरे आयोजन की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
राहत देने का एक बेहतर अवसर
इस संबंध में शुक्रवार को खगड़िया पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का यातायात चालान लंबित है, वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का निष्पादन कराएं और सरकार द्वारा दी जा रही छूट योजना का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को राहत देने का एक बेहतर अवसर है। समय पर चालान मामलों का निपटारा करने से भविष्य में कानूनी परेशानियों से भी बचा जा सकता है। एसएमएस और अन्य माध्यमों से सूचना भेजेंगे
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वाहन मालिकों एवं चालानधारकों को एसएमएस तथा अन्य माध्यमों से सूचना भी भेजी जा रही है।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे लोक अदालत में शामिल होने के दौरान अपने वाहन एवं चालान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि मामलों का निष्पादन शीघ्रता से किया जा सके।
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल लंबित मामलों में कमी आएगी, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। खगड़िया में लंबित यातायात चालान मामलों के त्वरित और सुलभ निष्पादन के लिए शनिवार, 09 मई 2026 को कोशी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में परिवहन विभाग की ‘एक मुश्त यातायात चालान निष्पादन योजना, 2026’ के तहत वाहन चालकों और आम नागरिकों को चालान राशि में निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से मिलेगी राहत राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गए हैं। आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि वर्षों से लंबित पड़े यातायात चालान मामलों का एक ही स्थान पर निपटारा हो सके, जिससे आम लोगों को कोर्ट-कचहरी के लंबे झंझट से राहत मिले। लोक अदालत में यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित लंबित ई-चालान और अन्य चालान मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा। संबंधित वाहन मालिकों और चालकों को निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा, जिससे कम राशि में मामले का समाधान संभव हो सकेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस अवसर का लाभ उठाएंगे। जिला परिवहन कार्यालय ने लोक अदालत स्थल पर ही चालान निष्पादन और भुगतान की समुचित व्यवस्था की है। नागरिक नकद भुगतान के माध्यम से भी अपने मामलों का निपटारा करा सकेंगे। प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य तकनीकी संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग सहायता काउंटर बनाए जाएंगे। कर्मियों की एक विशेष टीम मौके पर मौजूद रहकर लोगों का मार्गदर्शन करेगी। कोशी कॉलेज परिसर में होने वाले इस आयोजन में आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। परिसर में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पंडाल, स्वच्छता व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा और अग्निशमन दल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। वहीं सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। पूरे आयोजन की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
राहत देने का एक बेहतर अवसर
इस संबंध में शुक्रवार को खगड़िया पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का यातायात चालान लंबित है, वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का निष्पादन कराएं और सरकार द्वारा दी जा रही छूट योजना का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को राहत देने का एक बेहतर अवसर है। समय पर चालान मामलों का निपटारा करने से भविष्य में कानूनी परेशानियों से भी बचा जा सकता है। एसएमएस और अन्य माध्यमों से सूचना भेजेंगे
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वाहन मालिकों एवं चालानधारकों को एसएमएस तथा अन्य माध्यमों से सूचना भी भेजी जा रही है।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे लोक अदालत में शामिल होने के दौरान अपने वाहन एवं चालान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि मामलों का निष्पादन शीघ्रता से किया जा सके।
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल लंबित मामलों में कमी आएगी, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।


