Narendra Modi देश के सर्वोच्च सम्मान Bharat Ratna के हकदार, सांसद Vikramjit Singh Sahney ने की वकालत

Narendra Modi देश के सर्वोच्च सम्मान Bharat Ratna के हकदार, सांसद Vikramjit Singh Sahney ने की वकालत

भाजपा के राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के प्रति उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह टिप्पणी की। शाह ने ‘मन की बात’ विषय पर आधारित 76 चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जो शासन प्रमुख के तौर पर मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को दर्शाती है।

साहनी ने कहा, ‘‘भारत के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा को ध्यान में रखते हुए मेरा मानना है कि नरेन्द्र मोदी जी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के हकदार हैं।’’
साहनी आम आदमी पार्टी (आप) के उन सात राज्यसभा सदस्यों में शामिल थे, जिन्होंने अप्रैल में पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया था। आयोजकों ने बताया कि ‘वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन’ की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में मनजीत सिंह के बनाए 76 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें शासन प्रमुख के रूप में मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को दर्शाया गया है। कार्यक्रम में शाह ने कलाकार मनजीत सिंह को सम्मानित किया।

शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने चित्र दीर्घा का अवलोकन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सेवा पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *