Madhepura के अस्पताल से भागे दो विचाराधीन कैदी, Police ने कुछ घंटों में दबोचा

Madhepura के अस्पताल से भागे दो विचाराधीन कैदी, Police ने कुछ घंटों में दबोचा

बिहार के मधेपुरा जिले में एक अस्पताल में इलाज करा रहे दो विचाराधीन कैदी के कथित तौर पर फरार होने के कुछ घंटे के बाद ही पुलिस ने उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों कैदी जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की पांचवीं मंजिल से मंगलवार रात फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में अभियान शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद जुगनू उर्फ मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद हसन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ शंकरपुर और सिंहेश्वर थानों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ एक नया मामला भी दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिंह ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही के मामले में उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *