नालंदा के अस्थावां इलाके की रहने वाली एक महिला ने ससुरालवालों पर न्यूड कर मारपीट करने और हाथ-पैर बांधकर हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि गांव के लोगों की वजह से जान बच पाई। महिला ने सोमवार को बिहारशरीफ महिला थाने में अपने पति शेखपुरा जिला के केवटी थाना क्षेत्र के मिलकीचक के रहने वाले कन्हैया पासवान और ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। अस्थावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेपुरा निवासी रोहन पासवान की बेटी कल्पना कुमारी की शादी 28 फरवरी 2023 को शेखपुरा जिले के मिल्कीचक निवासी यदु पासवान के बेटे कन्हैया पासवान से हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक शादी में 10 लाख रुपए और सोने के जेवरात दिए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले 3 लाख रुपए कैश और एक बाइक की मांग करने लगे। महिला का आरोप है कि जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो पति कन्हैया समेत ससुर यदु पासवान, सास जया देवी और देवर करण ने अबॉर्शन का दबाव बनाया। महिला ने बताया कि उसकी चार महीने की एक बेटी है। 30 मई को महिला थाने में लिखित शिकायत दी, 31 मई से मारपीट शुरू महिला ने बताया कि लगातार मिल रही प्रताड़ना के बाद मैंने 30 मई 2026 को महिला थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद ससुरालवालों ने थाने में लिखित तौर पर समझौता किया और मारपीट न करने की बात कही। महिला का दावा है कि ससुराल ले जाने के अगले दिन यानी 31 मई से दोबारा मारपीट शुरू कर दी गई। उसने बताया कि ससुराल वालों ने मिलकर उसे न्यूड कर दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। महिला अपने ससुर के पैर पकड़कर अपनी इज्जत ढकने के लिए एक ‘गमछा’ मांगती रही और गिड़गिड़ाती रही। इस दौरान आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि आवाज बाहर न जाए। इसके बाद उसे निर्वस्त्र हालत में ही छत पर ले जाकर जान से मारने की कोशिश की गई और उसके पहने हुए सारे जेवर (सोने की चेन, नथुनी, पायल) छीन लिए गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और महिला की जान बचाई महिला के साथ मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और उसकी जान बचाई। घटना के बाद बुरी तरह से घायल और डरी-सहमी महिला को अस्थावां रेफरल अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला थाना प्रभारी को दिए अपने आवेदन में पति, सास, ससुर और देवर पर हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नालंदा के अस्थावां इलाके की रहने वाली एक महिला ने ससुरालवालों पर न्यूड कर मारपीट करने और हाथ-पैर बांधकर हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि गांव के लोगों की वजह से जान बच पाई। महिला ने सोमवार को बिहारशरीफ महिला थाने में अपने पति शेखपुरा जिला के केवटी थाना क्षेत्र के मिलकीचक के रहने वाले कन्हैया पासवान और ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। अस्थावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेपुरा निवासी रोहन पासवान की बेटी कल्पना कुमारी की शादी 28 फरवरी 2023 को शेखपुरा जिले के मिल्कीचक निवासी यदु पासवान के बेटे कन्हैया पासवान से हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक शादी में 10 लाख रुपए और सोने के जेवरात दिए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले 3 लाख रुपए कैश और एक बाइक की मांग करने लगे। महिला का आरोप है कि जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो पति कन्हैया समेत ससुर यदु पासवान, सास जया देवी और देवर करण ने अबॉर्शन का दबाव बनाया। महिला ने बताया कि उसकी चार महीने की एक बेटी है। 30 मई को महिला थाने में लिखित शिकायत दी, 31 मई से मारपीट शुरू महिला ने बताया कि लगातार मिल रही प्रताड़ना के बाद मैंने 30 मई 2026 को महिला थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद ससुरालवालों ने थाने में लिखित तौर पर समझौता किया और मारपीट न करने की बात कही। महिला का दावा है कि ससुराल ले जाने के अगले दिन यानी 31 मई से दोबारा मारपीट शुरू कर दी गई। उसने बताया कि ससुराल वालों ने मिलकर उसे न्यूड कर दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। महिला अपने ससुर के पैर पकड़कर अपनी इज्जत ढकने के लिए एक ‘गमछा’ मांगती रही और गिड़गिड़ाती रही। इस दौरान आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि आवाज बाहर न जाए। इसके बाद उसे निर्वस्त्र हालत में ही छत पर ले जाकर जान से मारने की कोशिश की गई और उसके पहने हुए सारे जेवर (सोने की चेन, नथुनी, पायल) छीन लिए गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और महिला की जान बचाई महिला के साथ मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और उसकी जान बचाई। घटना के बाद बुरी तरह से घायल और डरी-सहमी महिला को अस्थावां रेफरल अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला थाना प्रभारी को दिए अपने आवेदन में पति, सास, ससुर और देवर पर हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


