स्कूल से लौटी 14 साल की बेटी की रहस्यमयी मौत:गले पर मिले निशान; पुलिस ने चिता से निकाली अस्थियां; मां और दूसरे पिता पर केस दर्ज

स्कूल से लौटी 14 साल की बेटी की रहस्यमयी मौत:गले पर मिले निशान; पुलिस ने चिता से निकाली अस्थियां; मां और दूसरे पिता पर केस दर्ज

सोनीपत के गन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शुरुआत में इसे अचानक हुई सामान्य मौत बताकर परिवार ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन गांव की महिलाओं और सरपंच को जब मामले में कुछ संदिग्ध लगा तो पूरा घटनाक्रम पलट गया। अब पुलिस ने लड़की की मां और उसके दूसरे पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की की मौत के कुछ ही देर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वहीं पड़ोस की महिलाओं ने जब शव के गले पर निशान देखे तो हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही गांव के सरपंच ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर अस्थियां कब्जे में लीं और जांच के लिए भेज दीं। अब पुलिस इस पूरे मामले को हत्या के एंगल से देख रही है। स्कूल से लौटने के कुछ देर बाद हुई मौत मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी और गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। वीरवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गई थी और दोपहर बाद घर लौटी थी। बताया जा रहा है कि मौत से करीब 10 मिनट पहले ही वह पड़ोसी के घर से पानी भरकर लाई थी। इसके बाद अचानक उसकी मौत की खबर गांव में फैल गई। शुरुआत में परिवार की ओर से कहा गया कि लड़की के पेट में तेज दर्द हुआ था और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। लेकिन कुछ ही देर बाद पड़ोसियों को मामला संदिग्ध लगने लगा। ्र पड़ोसन ने हटाई चादर, गले पर मिले निशान मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाली एक महिला को लड़की की मौत पर शक हुआ। उसने शव से चादर हटाकर देखा तो लड़की के गले पर निशान दिखाई दिए। महिला ने मौके पर ही हत्या की आशंका जताई और कहा कि यह सामान्य मौत नहीं लग रही। इसके बाद यह बात गांव के सरपंच जसबीर तक पहुंची। सरपंच ने तुरंत गन्नौर थाना पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही परिवार की ओर से करीब 3 बजे लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। सरपंच की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
गांव के सरपंच जसबीर ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर लड़की की मौत पर गंभीर संदेह जताया। शिकायत के आधार पर गन्नौर थाना पुलिस ने लड़की की मां और उसके दूसरे पति सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब गांव के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही लड़की की मौत के पीछे की असली वजह जानने के लिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। मां बार-बार बदलती रही बयान पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में महिला बार-बार अपने बयान बदलती रही। पहले उसने लड़की की मौत पेट दर्द और बीमारी से होना बताया। बाद में कहा कि लड़की को काला पीलिया था। फिर पुलिस को यह भी बताया गया कि लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि महिला के लगातार बदलते बयानों ने शक को और गहरा कर दिया। इसी के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पहली शादी छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही थी महिला जानकारी के अनुसार महिला की पहली शादी उत्तर प्रदेश निवासी अंग्रेज नामक व्यक्ति से हुई थी। पहली शादी से उसकी तीन बेटियां थीं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था, जिसके बाद महिला करीब चार साल पहले अपनी तीनों बेटियों को लेकर गांव चटिया औलिया निवासी सतीश के साथ रहने लगी थी। महिला और सतीश के भी दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। मृतक किशोरी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ पिछले चार वर्षों से रह रही थी। एक साल पहले दूसरी बेटी की भी हुई थी संदिग्ध मौत इस मामले में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले महिला की दूसरी बेटी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में जोहड़ में डूबने से मौत हुई थी। अब पुलिस उस मामले को भी दोबारा खंगालने की तैयारी में है।
पुलिस यह जांच कर रही है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध तो नहीं है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। श्मशान घाट से निकाली गई अस्थियां
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर लड़की की अस्थियां कब्जे में लीं और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दीं। पुलिस को उम्मीद है कि जांच रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
एसीपी और सीआईए टीम ने संभाली जांच
जैसे ही मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, एसीपी ऋषिकांत, सीआईए टीम और गन्नौर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की।
एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि लड़की की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पुलिस हत्या के एंगल से गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द गिरफ्तारी भी की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *