दो युवकों की हत्या से दोस्ती पर उठे सवाल:दोस्त पर अरविंद और छोटू की हत्या का आरोप; परिजन बोले- घर से बुलाकर मार डाला, दुश्मनी नहीं थी

दो युवकों की हत्या से दोस्ती पर उठे सवाल:दोस्त पर अरविंद और छोटू की हत्या का आरोप; परिजन बोले- घर से बुलाकर मार डाला, दुश्मनी नहीं थी

बेगूसराय में शुक्रवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों ही मामलों में हत्या का आरोप दोस्तों पर लगा है। दोनों को जिनके साथ अंतिम बार देखा गया था, वह फरार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया है। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक अरविंद कुमार महतो(26) चेरिया बरियारपुर के कुंभी गांव का रहने वाला था। शव खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में मिला है। पत्नी ज्योति ने उसके दोस्त बबलू पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इधर, बीहट गांव रे छोटू पासवन की लाश(23) एफसीआई के गढ़हारा यार्ड में मिला था। हत्या का आरोप परिजनों ने दोस्त पर ही लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रात में घर से बुलाकर ले गया था अरविंद की पत्नी ज्योति कुमारी ने बताया कि 4 साल पहले हमारी शादी हुई थी, दो बच्चे हैं। गाजियाबाद के दाल मिल में मजदूरी करते थे। करीब डेढ़ महीना पहले गांव आया था। दो-तीन दिन के बाद उसे फिर से गाजियाबाद जाना था। शुक्रवार रात में करीब 8:00 बजे गांव का ही बबलू घर से बुलाकर ले गया था। मैरिज एनिवर्सरी पर ससुराल लेकर गया था। रात में अरविंद जब घर नहीं लौटे तो सोचा कि दोस्त के ससुराल में ही रह गए होंगे। सुबह उसकी लाश मिली। उसी ने मेरे पति की हत्या की है। हमें खून का बदला खून चाहिए। घटनास्थल पर ही अपाचे बाइक पड़ी हुई थी। गर्दन में बाएं तरफ छोटा सा छेद और कट लगा हुआ है। चेहरा पर भी चोट है। हत्या कहीं और हुई है। यहां लाकर फेंका गया है। आरोपी का फोन बंद आ रहा है सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी नवीन कुमार और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के नेतृत्व में खोदावंदपुर-छौड़ाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि बबलू रात में बुलाकर ले गया था। लाश मिलने के बाद से ही उसका फोन बंद है। न तो अपने ससुराल में है और न ही घर में। हमलोगों की किसी से दुश्मनी नहीं थी। अब सब कुछ मोबाइल कॉल डिटेल और पुलिस की अनुसंधान पर निर्भर करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। अरविंद के अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी से कुछ दिन पहले लड़ाई हुई थी वहीं, दूसरी घटना एफसीआई थाना क्षेत्र बीहट कोयला डिपो के पास की है। रेलवे यार्ड में छोटू पासवान का शव मिला है। सिर पत्थर से कुचला हुआ था। चाकू से चेहरे पर दर्जन भर से अधिक वार किए गए थे। भाई ने पड़ोसी छोटू(आरोपी और मृतक का नाम छोटू है) पर लगाया है। कई बार साथ रहने से मना किया था भाई गोलू ने बताया कि बगल के ही रहने वाले छोटू के साथ कुछ दिन पहले लड़ाई हुई थी। हम लोगों ने समझाया था कि उसके साथ मत रहो, पुलिस ने भी आकर समझाया था। मेरा भाई राजमिस्त्री का काम करता था। मकान बनाने में सेंट्रिग का काम करता था। घटना वाले दिन दोनों एक साथ काम करने के लिए जीरोमाइल गए थे। शाम में दोनों एक ही साइकिल से लौट रहे थे। उसके साथ काम करने वाले लोगों ने एक साथ देखा था। मेरा भाई कभी-कभार कुछ पी भी लेता था, लेकिन घर आ जाता था। शुक्रवार शाम 6:00 बजे के बाद उसका कोई ट्रेस नहीं मिला। लोगों में दहशत का माहौल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या बेरहमी से की गई है। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था। शव को औंधे मुंह गिराया गया था, जिससे पहली नजर में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
लोगों में दहशत का माहौल आपसी रंजिश या लूटपाट के दौरान विरोध करने पर हत्या के पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे यार्ड और सुनसान इलाकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे डर बना रहता है। बेगूसराय में शुक्रवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों ही मामलों में हत्या का आरोप दोस्तों पर लगा है। दोनों को जिनके साथ अंतिम बार देखा गया था, वह फरार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया है। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक अरविंद कुमार महतो(26) चेरिया बरियारपुर के कुंभी गांव का रहने वाला था। शव खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में मिला है। पत्नी ज्योति ने उसके दोस्त बबलू पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इधर, बीहट गांव रे छोटू पासवन की लाश(23) एफसीआई के गढ़हारा यार्ड में मिला था। हत्या का आरोप परिजनों ने दोस्त पर ही लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रात में घर से बुलाकर ले गया था अरविंद की पत्नी ज्योति कुमारी ने बताया कि 4 साल पहले हमारी शादी हुई थी, दो बच्चे हैं। गाजियाबाद के दाल मिल में मजदूरी करते थे। करीब डेढ़ महीना पहले गांव आया था। दो-तीन दिन के बाद उसे फिर से गाजियाबाद जाना था। शुक्रवार रात में करीब 8:00 बजे गांव का ही बबलू घर से बुलाकर ले गया था। मैरिज एनिवर्सरी पर ससुराल लेकर गया था। रात में अरविंद जब घर नहीं लौटे तो सोचा कि दोस्त के ससुराल में ही रह गए होंगे। सुबह उसकी लाश मिली। उसी ने मेरे पति की हत्या की है। हमें खून का बदला खून चाहिए। घटनास्थल पर ही अपाचे बाइक पड़ी हुई थी। गर्दन में बाएं तरफ छोटा सा छेद और कट लगा हुआ है। चेहरा पर भी चोट है। हत्या कहीं और हुई है। यहां लाकर फेंका गया है। आरोपी का फोन बंद आ रहा है सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी नवीन कुमार और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के नेतृत्व में खोदावंदपुर-छौड़ाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि बबलू रात में बुलाकर ले गया था। लाश मिलने के बाद से ही उसका फोन बंद है। न तो अपने ससुराल में है और न ही घर में। हमलोगों की किसी से दुश्मनी नहीं थी। अब सब कुछ मोबाइल कॉल डिटेल और पुलिस की अनुसंधान पर निर्भर करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। अरविंद के अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी से कुछ दिन पहले लड़ाई हुई थी वहीं, दूसरी घटना एफसीआई थाना क्षेत्र बीहट कोयला डिपो के पास की है। रेलवे यार्ड में छोटू पासवान का शव मिला है। सिर पत्थर से कुचला हुआ था। चाकू से चेहरे पर दर्जन भर से अधिक वार किए गए थे। भाई ने पड़ोसी छोटू(आरोपी और मृतक का नाम छोटू है) पर लगाया है। कई बार साथ रहने से मना किया था भाई गोलू ने बताया कि बगल के ही रहने वाले छोटू के साथ कुछ दिन पहले लड़ाई हुई थी। हम लोगों ने समझाया था कि उसके साथ मत रहो, पुलिस ने भी आकर समझाया था। मेरा भाई राजमिस्त्री का काम करता था। मकान बनाने में सेंट्रिग का काम करता था। घटना वाले दिन दोनों एक साथ काम करने के लिए जीरोमाइल गए थे। शाम में दोनों एक ही साइकिल से लौट रहे थे। उसके साथ काम करने वाले लोगों ने एक साथ देखा था। मेरा भाई कभी-कभार कुछ पी भी लेता था, लेकिन घर आ जाता था। शुक्रवार शाम 6:00 बजे के बाद उसका कोई ट्रेस नहीं मिला। लोगों में दहशत का माहौल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या बेरहमी से की गई है। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था। शव को औंधे मुंह गिराया गया था, जिससे पहली नजर में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
लोगों में दहशत का माहौल आपसी रंजिश या लूटपाट के दौरान विरोध करने पर हत्या के पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे यार्ड और सुनसान इलाकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे डर बना रहता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *