मोतिहारी में पंडित और हजाम की सड़क हादसे में मौत:नाराज ग्रामीणों ने भारतमाला हाईवे 2 घंटे तक किया जाम, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

मोतिहारी में पंडित और हजाम की सड़क हादसे में मौत:नाराज ग्रामीणों ने भारतमाला हाईवे 2 घंटे तक किया जाम, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने भारतमाला हाईवे को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। यह मामला थाना क्षेत्र के बदला गांव के समीप भारतमाला रोड का है, जहां गुरुवार सुबह सड़क किनारे दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान बड़कागांव वार्ड संख्या-13 निवासी सत्यनारायण राम(65) और सूरज कुमार(19) के रूप में हुई है। बताया गया कि सत्यनारायण राम गांव में पूजा-पाठ का कार्य करते थे, जबकि सूरज कुमार हजाम का काम करता था। दोनों बुधवार रात रामपुरवा गांव में शादी-विवाह के सिलसिले में आयोजित मटकोर पूजा में शामिल होने गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि बड़कागांव ढाला के पास भारतमाला हाईवे किनारे दो लोगों के शव पड़े हुए हैं। दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों शवों की पहचान की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना में मौत का आरोप लगाते हुए भारतमाला हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को मुआवजा और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। 2 घंटे बाद जाम हुआ खत्म बाद में पूर्व मुखिया विजय सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना लाई और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क किनारे दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने भारतमाला हाईवे को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। यह मामला थाना क्षेत्र के बदला गांव के समीप भारतमाला रोड का है, जहां गुरुवार सुबह सड़क किनारे दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान बड़कागांव वार्ड संख्या-13 निवासी सत्यनारायण राम(65) और सूरज कुमार(19) के रूप में हुई है। बताया गया कि सत्यनारायण राम गांव में पूजा-पाठ का कार्य करते थे, जबकि सूरज कुमार हजाम का काम करता था। दोनों बुधवार रात रामपुरवा गांव में शादी-विवाह के सिलसिले में आयोजित मटकोर पूजा में शामिल होने गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि बड़कागांव ढाला के पास भारतमाला हाईवे किनारे दो लोगों के शव पड़े हुए हैं। दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों शवों की पहचान की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना में मौत का आरोप लगाते हुए भारतमाला हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को मुआवजा और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। 2 घंटे बाद जाम हुआ खत्म बाद में पूर्व मुखिया विजय सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना लाई और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क किनारे दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *