औरंगाबाद में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने कृषि विभाग में लिपिक के तौर पर काम करने वाली महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता की पहचान माधुरी कुमारी के रूप में हुई है, जो शहर के बाईपास क्षेत्र की रहने वाली हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि हर दिन की तरह वे ऑफिस जा रही थीं। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप पैदल जाने के दौरान बाइक सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे हुए अपराधी ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ भी नहीं पाईं। चेन झपटते ही दोनों अपराधी बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। महिला के शोर मचाने के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध बाइक सवारों की जानकारी जुटा रही है।गौरतलब है कि औरंगाबाद शहर में इस तरह की छिनतई की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। सत्येंद्र नगर कर्मा रोड सहित कई इलाकों में बाइक सवार उचक्कों द्वारा महिलाओं के गहने छीनने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। औरंगाबाद में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने कृषि विभाग में लिपिक के तौर पर काम करने वाली महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता की पहचान माधुरी कुमारी के रूप में हुई है, जो शहर के बाईपास क्षेत्र की रहने वाली हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि हर दिन की तरह वे ऑफिस जा रही थीं। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप पैदल जाने के दौरान बाइक सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे हुए अपराधी ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ भी नहीं पाईं। चेन झपटते ही दोनों अपराधी बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। महिला के शोर मचाने के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध बाइक सवारों की जानकारी जुटा रही है।गौरतलब है कि औरंगाबाद शहर में इस तरह की छिनतई की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। सत्येंद्र नगर कर्मा रोड सहित कई इलाकों में बाइक सवार उचक्कों द्वारा महिलाओं के गहने छीनने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।


