सुपारी देकर कराई गई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:बांका में 24 घंटे में 5 अरेस्ट, जमीन विवाद और पैसा के लेनदेन में गई जान

सुपारी देकर कराई गई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:बांका में 24 घंटे में 5 अरेस्ट, जमीन विवाद और पैसा के लेनदेन में गई जान

बांका के रजौन थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में घायल दूसरे प्रॉपर्टी डीलर कुंदन चौधरी का इलाज भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में चल रहा है।पुलिस जांच में जमीन खरीद-बिक्री में पैसे के लेनदेन को हत्या की मुख्य वजह बताया गया है।सुपारी किलर ने घटना अंजाम दिया। 26 मई को मारी गई थी गोली गुरुवार की संध्या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 मई की संध्या रजौन थाना क्षेत्र के रूपशा और पत्तीचक गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने अमरपुर से जमीन रजिस्ट्री कर लौट रहे खैरा गांव निवासी मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव तथा बरौनी गांव निवासी कुंदन चौधरी पर गोली से फायरिंग कर दी थी। घायल के पीठ में लगी थी 1 गोली घटना में दो गोली लगने से मिथिलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि भागने के दौरान कुंदन चौधरी को पीठ में एक गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद मृतक की पत्नी नूतन देवी के फर्द बयान पर रजौन थाना में मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। साइंटिफिक रिसर्च से मामले का खुलासा टीम ने पारंपरिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति के जरिए त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में रजौन थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मिथलेश कुमार मंडल, सुमन कुमार,धोबीडीह निवासी नागेंद्र यादव, कटियामा निवासी अरविंद कुमार पोद्दार तथा बौसी थाना क्षेत्र निवासी प्रशांत कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अपराधियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। तकनीकी टीमों की अहम भूमिका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मामले के त्वरित खुलासे में कई पुलिस अधिकारियों और तकनीकी टीमों की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,रजौन थानाध्यक्ष राजरतन, अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार,बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार,नवादा ओपी थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, एसआई किरण सोनी,मुकेश कुमार,विनोद कुमार, शुभम कुमार,एसटीएफ तथा डीआईयू टीम और पुलिस बल शामिल रही। गोली चलाने वाला शूटर फरार पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और शूटर को सुपारी देकर घटना को अंजाम दिलाया गया। इसमें लाइनर, सुपारी देने वाले और शूटर सभी की भूमिका सामने आई है। हालांकि गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अभी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों को भेजा जेल उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।मृतक प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव का पूर्व में चार आपराधिक इतिहास दर्ज है। जिसमें गोली चलाने से लेकर लूट मामले में अपराधी की इतिहास शामिल है। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास जांच किया जा रहा है।एसपी ने कहा जमीन खरीद-बिक्री में पैसों के विवाद को लेकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में घायल दूसरे प्रॉपर्टी डीलर कुंदन चौधरी का इलाज भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में चल रहा है।पुलिस जांच में जमीन खरीद-बिक्री में पैसे के लेनदेन को हत्या की मुख्य वजह बताया गया है।सुपारी किलर ने घटना अंजाम दिया। 26 मई को मारी गई थी गोली गुरुवार की संध्या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 मई की संध्या रजौन थाना क्षेत्र के रूपशा और पत्तीचक गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने अमरपुर से जमीन रजिस्ट्री कर लौट रहे खैरा गांव निवासी मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव तथा बरौनी गांव निवासी कुंदन चौधरी पर गोली से फायरिंग कर दी थी। घायल के पीठ में लगी थी 1 गोली घटना में दो गोली लगने से मिथिलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि भागने के दौरान कुंदन चौधरी को पीठ में एक गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद मृतक की पत्नी नूतन देवी के फर्द बयान पर रजौन थाना में मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। साइंटिफिक रिसर्च से मामले का खुलासा टीम ने पारंपरिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति के जरिए त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में रजौन थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मिथलेश कुमार मंडल, सुमन कुमार,धोबीडीह निवासी नागेंद्र यादव, कटियामा निवासी अरविंद कुमार पोद्दार तथा बौसी थाना क्षेत्र निवासी प्रशांत कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अपराधियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। तकनीकी टीमों की अहम भूमिका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मामले के त्वरित खुलासे में कई पुलिस अधिकारियों और तकनीकी टीमों की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,रजौन थानाध्यक्ष राजरतन, अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार,बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार,नवादा ओपी थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, एसआई किरण सोनी,मुकेश कुमार,विनोद कुमार, शुभम कुमार,एसटीएफ तथा डीआईयू टीम और पुलिस बल शामिल रही। गोली चलाने वाला शूटर फरार पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और शूटर को सुपारी देकर घटना को अंजाम दिलाया गया। इसमें लाइनर, सुपारी देने वाले और शूटर सभी की भूमिका सामने आई है। हालांकि गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अभी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों को भेजा जेल उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।मृतक प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव का पूर्व में चार आपराधिक इतिहास दर्ज है। जिसमें गोली चलाने से लेकर लूट मामले में अपराधी की इतिहास शामिल है। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास जांच किया जा रहा है।एसपी ने कहा जमीन खरीद-बिक्री में पैसों के विवाद को लेकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *