सीवान में सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या:19 जून को बेटे की होनी थी शादी, हरियाणा से आए थे ससुराल

सीवान में सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या:19 जून को बेटे की होनी थी शादी, हरियाणा से आए थे ससुराल

सीवान में चार दिनों के अंदर दूसरी बार गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात सोते रहे शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांझी-गुठनी मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला सिसवन थाना क्षेत्र के सईपुर गांव का है। मृतक की पहचान चैनपुर ओपी क्षेत्र के मधवापुर निवासी दुखी राम के बेटे सोहन राम (45) के रूप में हुई है। वे हरियाणा से बेटे की शादी की तैयारी के लिए घर लौटे थे। 19 जून को बेटे की होनी थी शादी बताया जाता है कि सोहन राम हरियाणा में स्पोर्ट्स लाइन में काम करते थे और 19 जून को उनके बेटे की शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियों के सिलसिले में वह शुक्रवार को ही हरियाणा से सईपुर स्थित अपने ससुराल पहुंचे थे, जहां उनका परिवार वर्षों से रह रहा है। लेकिन उसी रात अपराधियों ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पत्नी के अनुसार देर रात तीन हमलावर घर पहुंचे और बाहर सो रहे सोहन राम पर हमला कर दिया। बचाव-बचाव की आवाज सुनकर वह बाहर निकलीं, लेकिन तब तक हमलावर उनका गला रेत चुके थे और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। जांच के लिए आई FSL और डॉग स्क्वायड की टीम घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। गौरतलब है कि चार दिन पहले भी सिसवन थाना क्षेत्र में इसी तरह एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की गई थी। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी। अब दूसरी वारदात ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब एक ही तरीके से लगातार हत्याएं हो रही हैं तो पुलिस आखिर क्या कर रही है? पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया जायजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा स्वयं घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या की गई है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। लेकिन फिलहाल इलाके में यह चर्चा तेज है कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस की कार्रवाई सिर्फ आश्वासनों तक सीमित नजर आ रही है। सीवान में चार दिनों के अंदर दूसरी बार गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात सोते रहे शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांझी-गुठनी मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला सिसवन थाना क्षेत्र के सईपुर गांव का है। मृतक की पहचान चैनपुर ओपी क्षेत्र के मधवापुर निवासी दुखी राम के बेटे सोहन राम (45) के रूप में हुई है। वे हरियाणा से बेटे की शादी की तैयारी के लिए घर लौटे थे। 19 जून को बेटे की होनी थी शादी बताया जाता है कि सोहन राम हरियाणा में स्पोर्ट्स लाइन में काम करते थे और 19 जून को उनके बेटे की शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियों के सिलसिले में वह शुक्रवार को ही हरियाणा से सईपुर स्थित अपने ससुराल पहुंचे थे, जहां उनका परिवार वर्षों से रह रहा है। लेकिन उसी रात अपराधियों ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पत्नी के अनुसार देर रात तीन हमलावर घर पहुंचे और बाहर सो रहे सोहन राम पर हमला कर दिया। बचाव-बचाव की आवाज सुनकर वह बाहर निकलीं, लेकिन तब तक हमलावर उनका गला रेत चुके थे और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। जांच के लिए आई FSL और डॉग स्क्वायड की टीम घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। गौरतलब है कि चार दिन पहले भी सिसवन थाना क्षेत्र में इसी तरह एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की गई थी। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी। अब दूसरी वारदात ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब एक ही तरीके से लगातार हत्याएं हो रही हैं तो पुलिस आखिर क्या कर रही है? पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया जायजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा स्वयं घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या की गई है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। लेकिन फिलहाल इलाके में यह चर्चा तेज है कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस की कार्रवाई सिर्फ आश्वासनों तक सीमित नजर आ रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *