आज चेपॉक में आखिरी बार उतरेंगे MS Dhoni! 5 साल पहले ही बोल दिया था- ‘आखिरी मैच चेन्नई में ही खेलूंगा’

आज चेपॉक में आखिरी बार उतरेंगे MS Dhoni! 5 साल पहले ही बोल दिया था- ‘आखिरी मैच चेन्नई में ही खेलूंगा’

MS Dhoni retirement news: IPL 2026 में आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। इस महामुकाबले के बीच सबसे बड़ा सस्पेंस एम एस धोनी की वापसी और उनके 5 साल पुराने उस वादे को लेकर है, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। क्या आज दिखेगी थाला की झलक? 

Will MS Dhoni Play Today: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आखिरी घरेलू मैच है। इस सीजन में चोट (पिंडली में खिंचाव) के कारण एम एस धोनी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है, जिससे उनके संन्यास की अटकलें तेज हैं।

हालांकि, रविचंद्रन अश्विन के हालिया बयान ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अश्विन के मुताबिक, धोनी पिछले 2-3 मैचों से वापसी के लिए तैयार हैं और आज उनके खेलने का अच्छा चांस है। यही वजह है कि आज का यह मुकाबला सिर्फ प्लेऑफ की रेस का नहीं, बल्कि चेपॉक के मैदान पर थाला को देखने का एक बड़ा इमोशनल मौका बन गया है। इसका अंतिम फैसला टॉस के वक्त ही साफ होगा।

‘धोनी में अभी कॉन्फिडेंस आना बाकी’ – कोच

CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी के मुताबिक, धोनी नेट पर शानदार बैटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें अपनी रनिंग स्पीड पर पूरा भरोसा आना बाकी था। आखिरी ओवरों में तेजी से रन चुराने और विकेटकीपिंग के लिए यह फिटनेस जरूरी है।
वहीं, मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि वार्म-अप मैच में जल्दबाजी के कारण धोनी की पिंडली (Calf) की चोट दोबारा उभर आई थी। फ्लेमिंग ने चेतावनी दी थी कि अगर मांसपेशी फिर फटी, तो वह पूरे सीजन से बाहर हो जाएंगे। इसीलिए मैनेजमेंट सावधानी बरत रहा है ताकि उनका शरीर टी20 का पूरा दबाव झेलने के लिए तैयार हो सके।

आज का मैच इतना खास क्यों?

माहौल तब बदला जब रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि एमएस धोनी पिछले 2-3 मैचों से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं और आज SRH के खिलाफ उनके खेलने का अच्छा चांस है।

इसके साथ एक बड़ा इमोशनल एंगल भी जुड़ा है। नवंबर 2021 में धोनी ने कहा था, ‘उम्मीद करता हूं कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा।’ आज ठीक 5 साल बाद, IPL 2026 में CSK अपना आखिरी होम मैच चेपॉक स्टेडियम में खेल रही है। भले ही संन्यास का ऑफिशियल एलान नहीं हुआ है, लेकिन धोनी के इस पुराने वादे ने चेपॉक में विदाई जैसा माहौल बना दिया है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *