MPBSE Result Out: मध्य प्रदेश के 10वीं 12वीं के 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। डॉ. सीएम मोहन यादव ने घोषित कर दिया। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से अभी अभी 11 बजे दोनों बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने सीएम हाउस से रिजल्ट की घोषणा करते हुए। सभी स्टूडेंट्स को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बताते चलें कि एमपी बोर्ड में 12वीं का रिजल्ट 73.4 फीसदी तो, 10वीं का 73.42 फीसदी रहा। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है।
इस साल 2026 में 10वीं में जहां 9 लाख तो, 12वीं में करीब 17 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 6 अप्रैल तो 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई थी।
शिक्षा मंत्री बोले, रिजल्ट ‘फुलप्रूफ’
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का कहना है कि, रिजल्ट से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन तेजी से पूरा किया गया। हर स्तर पर जांच की गई है, ताकि कोई गलती न रहे। यानी इस बार रिजल्ट ‘फुलप्रूफ’ रखा गया है, ताकि किसी भी स्टूडेंट को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।


