सांसद की बेटी की शादी में पहुंचे एमपी-छत्तीसगढ़ के सीएम:बेटी को दिया आशीर्वाद; कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुए

सांसद की बेटी की शादी में पहुंचे एमपी-छत्तीसगढ़ के सीएम:बेटी को दिया आशीर्वाद; कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुए

मंडला जिले में गुरुवार को सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी ज्योति का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय एक साथ पहुंचे। वैवाहिक कार्यक्रम सांसद कुलस्ते के ग्राम जेवरा स्थित निवास पर किया गया था, जिसमें दिनभर कई प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों का जमावड़ा रहा। दोनों सीएम अलग-अलग हेलीकॉप्टर से लगभग एक ही समय पर विवाह स्थल पहुंचे। उन्होंने फग्गन सिंह कुलस्ते के निजी निवास पर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किए। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों को एक साथ देखा गया, और उन्होंने मीडिया से भी संक्षिप्त बातचीत की। शादी समारोह में कई नेता शामिल हुए वैवाहिक समारोह में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव और दुर्गादास उइके भी उपस्थित रहे। इनके अलावा, छत्तीसगढ़ के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास प्रतिमा बागरी, विधायक अभिलाष पांडे मुनमुन राय, कमल मर्सकोले, और कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मीडियाकर्मियों ने सीएम डॉ. मोहन यादव से कान्हा टाइगर रिजर्व में हाल ही में हुई बाघों की मौत के संबंध में प्रश्न पूछे। हालांकि, सीएम इन सवालों का जवाब देने से बचते हुए दिखाई दिए। सांसद की बेटी ज्योति शादी के बंधन में बंधीं फग्गनसिंह कुलस्ते की तीन बेटी और एक बेटा है, जिसका विवाह है वह ज्योति कुलस्ते, फग्गनसिंह की एक बेटी और बेटे के बाद तीसरे नंबर की संतान है। इसका विवाह मंडला जिले के सिझोरा निवासी शिवलाल धूमकेती के बेटे दिनेश धूमकेती से गुरुवार रात को होने जा रहा है। ज्योति पीएचडी कर रही है। दिनेश धूमकेती का लोहा सीमेंट, बिल्डिंग मेटेरियल का व्यवसाय है। इनके पिता शिवलाल धूमकेती सेवानिवृत्त टीचर हैं। 6 हजार मेहमानों के लिए बना भोजन 300 X 300 मीटर करीब का मुख्य पंडाल है, जहां करीब 6 हजार से अधिक लोगों का भोजन बना है। इसके अलावा अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए एक ग्रीन हाउस बनाया गया है, जिसमें भोजन की भी व्यवस्था की गई है। घर से करीब 500 मीटर दूर 3 हेलीपैड बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में स्वयं बालाघाट रेंज डीआईजी विनीत जैन, मंडला एसपी राजेश रघुवंशी, एडिशनल एसपी सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *