बाइक फिसलने से मां-बेटा घायल, अस्पताल में भर्ती:सुनेरा हाईवे पर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गिरी; इंदौर लौट रहे थे

बाइक फिसलने से मां-बेटा घायल, अस्पताल में भर्ती:सुनेरा हाईवे पर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गिरी; इंदौर लौट रहे थे

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में मां-बेटे घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। बाइक को ओवरटेक करते समय वाहन से संतुलन खो दिया जिससे हादसा हो गया। बाइक के फिसलने से मां-बेटे दोनों सवारों को चोटें आईं। पारिवारिक कार्यक्रम से इंदौर लौटते समय हादसा घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पायलट महेंद्र सिंह जादौन और आरक्षक बृजमोहन यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान इंदौर निवासी अनुराग पिता रामबाबू और धापू बाई पति रामबाबू के रूप में हुई है। अनुराग के मुंह पर चोट लगी है, जबकि उनकी मां धापू बाई को हल्की चोटें आई हैं। मां-बेटे गुना में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर इंदौर लौट रहे थे, तभी सुनेरा थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *