आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी झुलसी:देवरिया में युवती की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी झुलसी:देवरिया में युवती की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइलसवा गांव में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रजनी (56) पत्नी महेंद्र साहनी और उनकी बेटी कविता (18) अपने घर के कटरैन शेड में मौजूद थीं। इसी दौरान तेज बारिश और चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली टीनशेड पर गिरी, जिसकी चपेट में आकर मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों को इलाज के लिए पथरदेवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पथरदेवा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मां-बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *