औरंगाबाद में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या:हाथ-पैर तोड़े, सिर पर गहरी चोट, शव के पास बांस के टुकड़े मिले; नहर किनारे मिली लाश

औरंगाबाद में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या:हाथ-पैर तोड़े, सिर पर गहरी चोट, शव के पास बांस के टुकड़े मिले; नहर किनारे मिली लाश

औरंगाबाद में एक नाबालिग की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब हुई। मृतक की पहचान अमरेश दास के बेटे रितीश कुमार (17) के रूप में हुई है। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव की है। पिता अमरेश दास ने बताया, रितीश गांव से बाहर नहर की ओर किसी काम के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कुछ समय बाद ग्रामीणों की नजर नहर किनारे पड़े खून से सने शव पर पड़ी। जिसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। गांव में 10 दिन पहले झगड़ा हुआ था। पड़ोसी ने बेटे के साथ मारपीट की थी। आशंका है कि उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात… हत्या के बाद की कुछ तस्वीरें… पीटकर हाथ-पैर तोड़े गए, सिर पर चोट रितीश सुबह-सुबह नहर किनारे गया था। इसी दौरान उसपर हमला हुआ। घटनास्थल की स्थिति को देखकर हत्या काफी बेरहमी से किए जाने की आशंका है। शव के पास से बांस के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि अपराधियों ने इसी बांस से रितीश की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बॉडी पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हाथ-पैर टूट गया है। सिर पर गंभीर चोट लगी थी। आपसी रंजिश में वारदात का शक प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के परिवार का कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। सूत्रों की मानें तो परिजनों ने हत्या में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान भी कर ली है। प्राथमिकी में उनके नाम शामिल किए जा सकते हैं। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। पिता निजी विद्यालय में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस बोली- गांव में कुछ लोगों से विवाद था सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार, थानाध्यक्ष शंभू कुमार ,एसआई आकाश कुमार, मिथलेश कुमार, उमेश कुमार, पप्पू कुमार, शम्बा प्रवीण, बिनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाएगी। वहीं, एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने बताया, गांव के धनुष दास के पुत्र मंटू कुमार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। ———- इसे भी पढ़िए… जहानाबाद में एनकाउंटर- हत्या के आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी:हथियार रिकवर करने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की; 5 दिनों में ये छठा एनकाउंटर जहानाबाद में गुरुवार की रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के पास हुई। अपराधी की पहचान बिक्कू सिंह उर्फ रावण के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें। औरंगाबाद में एक नाबालिग की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब हुई। मृतक की पहचान अमरेश दास के बेटे रितीश कुमार (17) के रूप में हुई है। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव की है। पिता अमरेश दास ने बताया, रितीश गांव से बाहर नहर की ओर किसी काम के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कुछ समय बाद ग्रामीणों की नजर नहर किनारे पड़े खून से सने शव पर पड़ी। जिसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। गांव में 10 दिन पहले झगड़ा हुआ था। पड़ोसी ने बेटे के साथ मारपीट की थी। आशंका है कि उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात… हत्या के बाद की कुछ तस्वीरें… पीटकर हाथ-पैर तोड़े गए, सिर पर चोट रितीश सुबह-सुबह नहर किनारे गया था। इसी दौरान उसपर हमला हुआ। घटनास्थल की स्थिति को देखकर हत्या काफी बेरहमी से किए जाने की आशंका है। शव के पास से बांस के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि अपराधियों ने इसी बांस से रितीश की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बॉडी पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हाथ-पैर टूट गया है। सिर पर गंभीर चोट लगी थी। आपसी रंजिश में वारदात का शक प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के परिवार का कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। सूत्रों की मानें तो परिजनों ने हत्या में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान भी कर ली है। प्राथमिकी में उनके नाम शामिल किए जा सकते हैं। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। पिता निजी विद्यालय में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस बोली- गांव में कुछ लोगों से विवाद था सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार, थानाध्यक्ष शंभू कुमार ,एसआई आकाश कुमार, मिथलेश कुमार, उमेश कुमार, पप्पू कुमार, शम्बा प्रवीण, बिनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाएगी। वहीं, एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने बताया, गांव के धनुष दास के पुत्र मंटू कुमार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। ———- इसे भी पढ़िए… जहानाबाद में एनकाउंटर- हत्या के आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी:हथियार रिकवर करने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की; 5 दिनों में ये छठा एनकाउंटर जहानाबाद में गुरुवार की रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के पास हुई। अपराधी की पहचान बिक्कू सिंह उर्फ रावण के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *