कासगंज बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित:बॉबी शर्मा अध्यक्ष, दुष्यंत गौतम महासचिव चुने गए

कासगंज बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित:बॉबी शर्मा अध्यक्ष, दुष्यंत गौतम महासचिव चुने गए

कासगंज बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। इसमें अधिवक्ता बॉबी शर्मा अध्यक्ष और दुष्यंत गौतम महासचिव चुने गए हैं। बॉबी शर्मा ने 87 मतों से जीत हासिल की, जबकि दुष्यंत गौतम 90 मतों से विजयी रहे। चुनाव के लिए मतदान बीते दिवस कासगंज न्यायालय में हुआ था। इस प्रक्रिया में कुल 384 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर बॉबी शर्मा को 208 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कैलाश चंद्र को 121 मत प्राप्त हुए। बॉबी शर्मा ने 87 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। महासचिव पद के लिए दुष्यंत गौतम को 178 मत मिले, जबकि पंकज कुमार चतुर्वेदी को 88 मत प्राप्त हुए। दुष्यंत गौतम ने 90 मतों से विजय प्राप्त की। कोषाध्यक्ष पद पर विजय प्रताप सिंह ने 192 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी गौरव रायजादा को 118 मत मिले, जिससे विजय प्रताप सिंह 74 मतों से विजयी रहे। जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *