समस्तीपुर में जमीन विवाद में मां-बेटी से मारपीट:देवर ने लाठी-डंडे से मारा, भाई के हिस्से की जमीन पत्नी के नाम रजिस्ट्री करने का आरोप

समस्तीपुर में जमीन विवाद में मां-बेटी से मारपीट:देवर ने लाठी-डंडे से मारा, भाई के हिस्से की जमीन पत्नी के नाम रजिस्ट्री करने का आरोप

समस्तीपुर में जमीन विवाद में मां-बेटी से मारपीट हुई है। लाठी और डंडों से पिटाई की गई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पीड़िता की पहचान जितवारपुर हसनपुर वार्ड-15 निवासी मिथिलेश राय की पत्नी सुशीला देवी(35) और बेटी रोशनी कुमारी(16) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घायल सुशीला देवी ने बताया कि मेरे पति दो भाई हैं। दोनों के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका है। इसके बावजूद देवर सतीश राय ने उनके हिस्से की साढ़े पांच कट्ठा जमीन अपनी पत्नी प्रमिला देवी के नाम से रजिस्ट्री करा ली। इस बात की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अपने देवर और देवरानी को उस विवादित जमीन पर सेल्फी लेते देखा। पूछताछ करने पर आक्रोशित हो गए। मां-बेटी पर हमला कर घायल कर दिया। देवर और देवरानी ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने मामला दर्ज कराया, तो उनके इकलौते बेटे का अपहरण करवा लिया जाएगा। पूरा परिवार दहशत में है। छानबीन में जुटी पुलिस दोनों मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मां-बेटी के सिर और शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को अस्पताल भेजा गया है। बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेज दिया जाएगा। फिलहाल दोनों मां-बेटी का इलाज चल रहा है। समस्तीपुर में जमीन विवाद में मां-बेटी से मारपीट हुई है। लाठी और डंडों से पिटाई की गई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पीड़िता की पहचान जितवारपुर हसनपुर वार्ड-15 निवासी मिथिलेश राय की पत्नी सुशीला देवी(35) और बेटी रोशनी कुमारी(16) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घायल सुशीला देवी ने बताया कि मेरे पति दो भाई हैं। दोनों के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका है। इसके बावजूद देवर सतीश राय ने उनके हिस्से की साढ़े पांच कट्ठा जमीन अपनी पत्नी प्रमिला देवी के नाम से रजिस्ट्री करा ली। इस बात की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अपने देवर और देवरानी को उस विवादित जमीन पर सेल्फी लेते देखा। पूछताछ करने पर आक्रोशित हो गए। मां-बेटी पर हमला कर घायल कर दिया। देवर और देवरानी ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने मामला दर्ज कराया, तो उनके इकलौते बेटे का अपहरण करवा लिया जाएगा। पूरा परिवार दहशत में है। छानबीन में जुटी पुलिस दोनों मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मां-बेटी के सिर और शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को अस्पताल भेजा गया है। बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेज दिया जाएगा। फिलहाल दोनों मां-बेटी का इलाज चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *