पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के चकिया–मोतिहारी रेलवे लाइन पर बलुआ ओवरब्रिज के नीचे हुई। सूचना मिलने पर परिजन और रेल पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बेलीसराय निवासी रामूराम राम के 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे लाइन पार करने के दौरान हादसा मृतक के भाई ने बताया कि गौतम बलुआ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसने हेडफोन लगा रखे थे, जिसके कारण उसे आती हुई ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिवार को दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गौतम को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई के अनुसार, गौतम अपने पिता को प्रतिदिन ड्यूटी पर ले जाया करता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के चकिया–मोतिहारी रेलवे लाइन पर बलुआ ओवरब्रिज के नीचे हुई। सूचना मिलने पर परिजन और रेल पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बेलीसराय निवासी रामूराम राम के 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे लाइन पार करने के दौरान हादसा मृतक के भाई ने बताया कि गौतम बलुआ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसने हेडफोन लगा रखे थे, जिसके कारण उसे आती हुई ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिवार को दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गौतम को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई के अनुसार, गौतम अपने पिता को प्रतिदिन ड्यूटी पर ले जाया करता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


