मैनपुरी में समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक:भाजपा सरकार की नीतियों पर चर्चा, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

मैनपुरी में समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक:भाजपा सरकार की नीतियों पर चर्चा, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला सभा ज्योति मेसी ने की, जबकि संचालन श्रीमती सुमन यादव ने किया। जिलाध्यक्ष ज्योति मेसी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर बहनों को ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) के बारे में बताएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है। मेसी ने कहा कि आधी आबादी यानी महिलाएं बहुत परेशान हैं, उनके हक छीने जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और महंगाई की मार का भी जिक्र किया, साथ ही बेरोजगारी बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी बहनों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें, सभी को सम्मान दें और 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। बैठक को श्रीमती सुमन यादव, आशा चौहान, सरोज यादव, राजकुमारी रावल और सुमन दिवाकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रियंका यादव, राधा देवी, संध्या, शशिप्रभा, किरन कहरिया फूलबार, नावीश बेगम, प्रिया यादव, दमा यादव, रिंकी, सुषमा मंजूला चतुर्वेदी, रानी मर्दारिया, सुमन गुप्ता, नाजमीन बेगम, भीना जाटव, मिथलेश, भेजू यादव, बिरून शाक्य, पद्‌मा जैन, मीरा श्रीवास्तव, रीना शाक्य, प्रिया शाक्य, स्नेहलता कश्यप, प्रिया पाल, वंदना यादव, सुधा, रजनी दिवाकर, राजकुमारी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *