मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार फिर नहीं मिली जगह, भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर अजित अगरकर पर साधा निशाना

मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार फिर नहीं मिली जगह, भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर अजित अगरकर पर साधा निशाना

Bhuvneshwar Kumar not selected in Indian team: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जैसे ही भारतीय टीम का एलान किया। इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला। टीम सिलेक्शन के तुरंत बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

भुवनेश्वर आईपीएल 2026 में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और पर्पल कैप की रेस में टॉप पर हैं। इसके साथ ही मोहम्मद शमी और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस स्क्वाड में शामिल नहीं है। हालांकि, बुमराह को इस पूरी सीरीज से आराम (Rest) दिया गया है, लेकिन फैंस का गुस्सा इस बात पर है कि भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों की जगह पीआर किंग मोहम्मद सिराज को टीम में क्यों रखा गया है।

IPL में भुवी का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, फिर भी हुए इग्नोर

फैंस के इस भारी गुस्से के पीछे बेहद मजबूत आंकड़े हैं। भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल 2026 में एक ऐतिहासिक और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सीजन खेल रहे हैं। वो 13 मैचों में 24 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे (लीडर) बने हुए हैं। इस सीजन में जहां बल्लेबाज 250+ का स्कोर आसानी से बना रहे हैं, वहां भुवी ने 7.70 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। इसी सीजन में वो आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बने हैं जिन्होंने 200 आईपीएल विकेट पूरे किए हैं, साथ ही उन्होंने अपने ओवरऑल टी20 करियर में 350 विकेटों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। पावरप्ले हो या डेथ ओवर्स, भुवि का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

चोटिल हर्षित राणा की जगह भी नहीं मिला मौका

क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस का मानना है कि इस समय टीम इंडिया को नंबर 8 पर एक ऐसे गेंदबाज की सख्त जरूरत है जो थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी कर सके और भुवी इस रोल के लिए सबसे परफेक्ट थे। तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस समय चोटिल चल रहे हैं, ऐसे में सिलेक्टर्स के पास भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करने का सबसे बेहतरीन मौका था। लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें साफ तौर पर नजरअंदाज कर दिया, जिससे फैंस भड़क उठे।

सोशल मीडिया पर फैंस ने बयां किया अपना दर्द

टीम का ऐलान होते ही ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस लगातार सिलेक्टर्स के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, ‘भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम में क्यों नहीं चुना गया? आईपीएल 2026 के पर्पल कैप होल्डर को इस तरह ड्रॉप करना दुखद है, सिलेक्टर्स उनकी कंसिस्टेंसी को क्यों नहीं देख पा रहे?’ दूसरे फैन ने पूछा, ‘भुवी (Bhuvneshwar) को मौका क्यों नहीं मिला भाई? नंबर 8 पर उनकी जरूरत थी।’

तीसरे फैन ने गुस्सा जाहिर किया, ‘हर्षित राणा चोटिल हैं, फिर भी भुवी को टीम में नहीं लिया गया। सिराज की जगह टीम में भुवनेश्वर कुमार या मोहम्मद शमी को होना चाहिए था।’

दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा (फिटनेस के आधार पर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (फिटनेस के आधार पर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *