बेतिया में आधुनिक हार्वेस्टर लॉन्च:एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पेश की नई मशीन, 133 HP इंजन और GPS जैसी तकनीक, किसानों को मिलेगा फायदा

बेतिया में आधुनिक हार्वेस्टर लॉन्च:एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पेश की नई मशीन, 133 HP इंजन और GPS जैसी तकनीक, किसानों को मिलेगा फायदा

बेतिया में कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अपने अत्याधुनिक कंबाइंड हार्वेस्टर का शुभारंभ किया। यह लॉन्च मोहित एंटरप्राइजेज के शोरूम में हुआ। इस अवसर पर कंपनी के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि मसाशी तनाका, अत्सुया ओटा, ताकाशी नाकायामा, युकी फुरुइची, युजी कानेको और निलेश कदम उपस्थित रहे। मोहित एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर मोहित शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में किसानों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इस उन्नत हार्वेस्टर को बाजार में उतारा गया है। मोहित एंटरप्राइजेज ग्राहकों को कुबोटा और फार्म पावर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के उत्पादों के साथ-साथ बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस भी प्रदान करेगा। बिहार के किसानों के बीच अपनी पहचान बना चुका
इस लॉन्च के दौरान फार्मपावर एके-133 हार्वेस्टर पर विशेष ध्यान दिया गया। यह मॉडल पहले ही बिहार के किसानों के बीच अपनी पहचान बना चुका है। गेहूं के सीजन में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण कई यूनिट्स की सफल बिक्री हुई है, और उपयोगकर्ताओं ने इसकी कार्यक्षमता पर संतोष व्यक्त किया है। हार्वेस्टर की प्रमुख विशेषताओं में 133 एचपी का शक्तिशाली इंजन, 51 इंच का थ्रेशर, 14 फीट चौड़ा कटर बार, हाइड्रोलिक अनलोडिंग ऑगर ट्यूब, इन-बिल्ट जीपीएस सिस्टम, बैक कैमरा और फ्रंट डिस्प्ले जैसी आधुनिक तकनीक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 3-चेन फीडर हाउस और 4-व्हील ड्राइव (वैकल्पिक) जैसी सुविधाएं इसे सभी प्रकार की भूमि के लिए उपयुक्त बनाती हैं। उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
यह आधुनिक मशीन किसानों के लिए समय बचाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। मोहित एंटरप्राइजेज ने इस अवसर पर गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस पहल को किसानों को आधुनिक खेती की ओर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बेतिया में कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अपने अत्याधुनिक कंबाइंड हार्वेस्टर का शुभारंभ किया। यह लॉन्च मोहित एंटरप्राइजेज के शोरूम में हुआ। इस अवसर पर कंपनी के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि मसाशी तनाका, अत्सुया ओटा, ताकाशी नाकायामा, युकी फुरुइची, युजी कानेको और निलेश कदम उपस्थित रहे। मोहित एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर मोहित शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में किसानों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इस उन्नत हार्वेस्टर को बाजार में उतारा गया है। मोहित एंटरप्राइजेज ग्राहकों को कुबोटा और फार्म पावर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के उत्पादों के साथ-साथ बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस भी प्रदान करेगा। बिहार के किसानों के बीच अपनी पहचान बना चुका
इस लॉन्च के दौरान फार्मपावर एके-133 हार्वेस्टर पर विशेष ध्यान दिया गया। यह मॉडल पहले ही बिहार के किसानों के बीच अपनी पहचान बना चुका है। गेहूं के सीजन में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण कई यूनिट्स की सफल बिक्री हुई है, और उपयोगकर्ताओं ने इसकी कार्यक्षमता पर संतोष व्यक्त किया है। हार्वेस्टर की प्रमुख विशेषताओं में 133 एचपी का शक्तिशाली इंजन, 51 इंच का थ्रेशर, 14 फीट चौड़ा कटर बार, हाइड्रोलिक अनलोडिंग ऑगर ट्यूब, इन-बिल्ट जीपीएस सिस्टम, बैक कैमरा और फ्रंट डिस्प्ले जैसी आधुनिक तकनीक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 3-चेन फीडर हाउस और 4-व्हील ड्राइव (वैकल्पिक) जैसी सुविधाएं इसे सभी प्रकार की भूमि के लिए उपयुक्त बनाती हैं। उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
यह आधुनिक मशीन किसानों के लिए समय बचाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। मोहित एंटरप्राइजेज ने इस अवसर पर गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस पहल को किसानों को आधुनिक खेती की ओर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *