मंत्री दीपक प्रकाश के नाम पर संशय, 8 तक नामांकन की तारीख एनडीए की तरफ से द्विवार्षिक चुनाव वाले 8वें एमएलसी उम्मीदवार की घोषणा हो गई है। लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान ने अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून है। एनडीए के सहयोगी रालोमो अध्यक्ष कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश मंत्री हैं। उनके एमएलसी बनने पर अभी संशय बना हुआ है। अब तक एनडीए की तरफ से भाजपा ने 4 उम्मीदवार पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित तो जदयू ने भी मंत्री निशांत, भारती मेहता, शिवरानी देवी और ललन प्रसाद के नाम घोषित किए हैं। इसमें ललन प्रसाद उपचुनाव वाली सीट से चुनाव लड़ेंगे। वोटिंग की नौबत व दीपक पर नजर अगर एनडीए की तरफ से दीपक प्रकाश के नाम की घोषणा होती है, तो वोटिंग की नौबत आ जाएगी। 9वां उम्मीदवार कौन होगा, इस पर सबकी नजर रहेगी। यह भी साफहोगा कि क्या एनडीए महागठबंधन में सेंधमारी कर सकता है। मायने: एनडीए के पास द्विवार्षिक चुनाव में 8 सीटें जीतनी तय हैं। 8 उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। 9वां उम्मीदवार उतरने से वोटिंग होगी, जो विपक्ष में संभावित सेंधमारी का इशारा है। मंत्री दीपक प्रकाश के नाम पर संशय, 8 तक नामांकन की तारीख एनडीए की तरफ से द्विवार्षिक चुनाव वाले 8वें एमएलसी उम्मीदवार की घोषणा हो गई है। लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान ने अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून है। एनडीए के सहयोगी रालोमो अध्यक्ष कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश मंत्री हैं। उनके एमएलसी बनने पर अभी संशय बना हुआ है। अब तक एनडीए की तरफ से भाजपा ने 4 उम्मीदवार पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित तो जदयू ने भी मंत्री निशांत, भारती मेहता, शिवरानी देवी और ललन प्रसाद के नाम घोषित किए हैं। इसमें ललन प्रसाद उपचुनाव वाली सीट से चुनाव लड़ेंगे। वोटिंग की नौबत व दीपक पर नजर अगर एनडीए की तरफ से दीपक प्रकाश के नाम की घोषणा होती है, तो वोटिंग की नौबत आ जाएगी। 9वां उम्मीदवार कौन होगा, इस पर सबकी नजर रहेगी। यह भी साफहोगा कि क्या एनडीए महागठबंधन में सेंधमारी कर सकता है। मायने: एनडीए के पास द्विवार्षिक चुनाव में 8 सीटें जीतनी तय हैं। 8 उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। 9वां उम्मीदवार उतरने से वोटिंग होगी, जो विपक्ष में संभावित सेंधमारी का इशारा है।


