विधायक बोले-‘सफल होकर स्कूल का नाम रोशन करें’:आजाद एकेडमी अररिया में प्लस टू की पढ़ाई शुरू, आर्ट्स- साइंस और कॉमर्स में नामांकन

विधायक बोले-‘सफल होकर स्कूल का नाम रोशन करें’:आजाद एकेडमी अररिया में प्लस टू की पढ़ाई शुरू, आर्ट्स- साइंस और कॉमर्स में नामांकन

अररिया के एकमात्र अल्पसंख्यक हाई स्कूल आजाद एकेडमी अररिया में गुरुवार से प्लस टू (कक्षा 11वीं और 12वीं) की पढ़ाई विधिवत शुरू हो गई है। अररिया के विधायक आबिदुर रहमान ने वर्ग संचालन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में प्लस टू के लिए बने अलग भवन में एक समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हाजी अनवार आलम और सचिव अब्दुस सलाम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कक्षाओं का उद्घाटन किया। आजाद एकेडमी के प्रिंसिपल ओबेदुर रहमान ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा तीनों संकायों – आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में नामांकन के बाद पढ़ाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि आर्ट्स और साइंस में 160-160 बच्चों का नामांकन हो चुका है, जबकि कॉमर्स में अभी पूरा नामांकन नहीं हो पाया है। प्लस टू का अलग भवन पहले से ही तैयार है। तत्काल स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी रेहान आलम को दी गई है। फिलहाल 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू की गई है और शिक्षकों की नियुक्ति भी पहले ही हो चुकी है। इसी मौके पर दसवीं कक्षा के पांच टॉपर छात्र-छात्राओं को मोजीबुर रहमान ट्रस्ट के सौजन्य से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल और नकद राशि उपहार स्वरूप प्रदान की गई। प्रिंसिपल ओबेदुर रहमान ने घोषणा की कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर टॉपर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। विधायक आबिदुर रहमान ने बच्चों को संबोधित करते हुए आजाद एकेडमी के गरिमापूर्ण इतिहास को बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत करने और सफल होकर स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरशद अनवर अलिफ ने किया, जिसमें प्लस टू के सभी नवनियुक्त शिक्षक भी मौजूद थे। वर्ग संचालन शुरू होने से छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। अररिया के एकमात्र अल्पसंख्यक हाई स्कूल आजाद एकेडमी अररिया में गुरुवार से प्लस टू (कक्षा 11वीं और 12वीं) की पढ़ाई विधिवत शुरू हो गई है। अररिया के विधायक आबिदुर रहमान ने वर्ग संचालन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में प्लस टू के लिए बने अलग भवन में एक समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हाजी अनवार आलम और सचिव अब्दुस सलाम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कक्षाओं का उद्घाटन किया। आजाद एकेडमी के प्रिंसिपल ओबेदुर रहमान ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा तीनों संकायों – आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में नामांकन के बाद पढ़ाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि आर्ट्स और साइंस में 160-160 बच्चों का नामांकन हो चुका है, जबकि कॉमर्स में अभी पूरा नामांकन नहीं हो पाया है। प्लस टू का अलग भवन पहले से ही तैयार है। तत्काल स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी रेहान आलम को दी गई है। फिलहाल 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू की गई है और शिक्षकों की नियुक्ति भी पहले ही हो चुकी है। इसी मौके पर दसवीं कक्षा के पांच टॉपर छात्र-छात्राओं को मोजीबुर रहमान ट्रस्ट के सौजन्य से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल और नकद राशि उपहार स्वरूप प्रदान की गई। प्रिंसिपल ओबेदुर रहमान ने घोषणा की कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर टॉपर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। विधायक आबिदुर रहमान ने बच्चों को संबोधित करते हुए आजाद एकेडमी के गरिमापूर्ण इतिहास को बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत करने और सफल होकर स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरशद अनवर अलिफ ने किया, जिसमें प्लस टू के सभी नवनियुक्त शिक्षक भी मौजूद थे। वर्ग संचालन शुरू होने से छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *