नगर पंचायत चुनाव:अमृतसर में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने तेज किया डोर-टू-डोर प्रचार, विरोधियों से पूछा— अजनाला के लिए क्या विकास किया

नगर पंचायत चुनाव:अमृतसर में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने तेज किया डोर-टू-डोर प्रचार, विरोधियों से पूछा— अजनाला के लिए क्या विकास किया

अमृतसर के अजनाला नगर पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शहर के अलग-अलग वार्डों में डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, युवाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास के मुद्दे पर समर्थन देने की अपील की। सड़क, सीवरेज और लाइटों के काम गिनाए धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अजनाला शहर में करवाए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने बताया कि शहर में सड़कें, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब काम करने वाली सरकार और नेताओं को पहचान चुकी है और विकास के नाम पर वोट देगी। विधायक धालीवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल और कांग्रेस की पुरानी सरकारों ने केवल राजनीति की, जबकि आम आदमी पार्टी ने जनता की भलाई को प्राथमिकता दी। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवारों से सवाल किया कि वे अजनाला शहर में अपने विकास कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखें। AAP जारी करेगी विकास रिपोर्ट कार्ड उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अजनाला में हुए विकास कार्यों का एक रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी, ताकि लोगों को पता चल सके कि शहर में किस स्तर पर काम हुआ है। धालीवाल ने विश्वास जताया कि अजनाला की जनता विकास और ईमानदार राजनीति के पक्ष में वोट करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *