बंगाल बॉर्डर फेंसिंग विवाद पर मिथुन चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया, बांग्लादेश के जवानों को दी साफ चेतावनी

बंगाल बॉर्डर फेंसिंग विवाद पर मिथुन चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया, बांग्लादेश के जवानों को दी साफ चेतावनी

Bengal Border Fencing Dispute: बंगाल में सीमा फेंसिंग को लेकर विवाद के बीच मिथुन चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड्स (BGB) को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर फेंसिंग के काम में रुकावट डाली गई तो उसके नतीजे भी देखने को मिलेंगे। 

Mithun Chakraborty on Border Fencing: पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार ने सीमा पर कंटीले तार लगाने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन इसी दौरान बीच में वहां से बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) की आपत्तियों की खबर सामने आई थी। इसी पर बीजेपी के नेता और मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवार्ती की प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने बांग्लादेश के जवानों को साफ चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि सीमा सुरक्षा से संबंधित काम में बाधा डाली जाएगी तो उसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

मिथुन चक्रवर्ती का कड़ा रुख

मिथुन चक्रवर्ती से पत्रकारों ने बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर कूचबिहार में एक कैंसर सेंटर के कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछे थे। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उन्होंने रुकावटें डालने की बात कही थी, ऐसा अगर वास्तव में होता है तो आगे सभी देखेंगे कि क्या होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह ज्यादा नहीं बोलना चाहेंगे क्योंकि गुस्से में वह कुछ ज्यादा बोल सकते हैं।

शुभेन्दु अधिकारी की जमकर की तारीफ

उन्होंने इस विषय पर बात करते हुए शुभेन्दु अदिकारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बॉरडर पर कंटीले तार लगाना और घुसपैठ को रोकना बहुत जरूरी है। उन्होंने साथ ही यह याद भी दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने इस मुद्दे को उठाया था और अब सरकार बनने के बाद पार्टी वादे को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री बनते ही लिया था फैसला

आपको बता दें कि शुभेन्दु अधिकारी 11 मई को मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में सीमा पर फेंसिंग के काम को तेजी से बढ़ाने के लिए बीएसएफ को जमीन उपलब्ध कराने का फैसला लिया था। इसके बाद राज्य प्रशासन ने अलग-अलग जिलों में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज कर दी।

इसी सिलसिले में कूचबिहार के मेखलीगंज क्षेत्र में तीन बीघा कॉरिडोर के पास काल्सीग्राम गांव में अधिकारियों की टीम जमीन का सर्वे करने पहुंची थी। इस दौरान उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) ने सर्वे के दौरान आपत्ति जताई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि प्रशासन ने साफ किया कि इन आपत्तियों के बावजूद फेंसिंग से जुड़ी तैयारियां और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए बीएसएफ और BGB के अधिकारियों के बीच बातचीत और फ्लैग मीटिंग भी की गई।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *