बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर आज फिल्मी अंदाज में सरेआम बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को निशाना बनाया और करीब एक किलोमीटर तक पीछा करते हुए पांच राउंड अंधाधुंध गोलीबारी की। जान बचाने के लिए जब युवक हाईवे छोड़कर मुहल्ला की ओर भागने लगा तो बदमाशों ने महमदपुर शुक्कन टोला के पास घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने एक युवक को पकड़कर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान लाखो गांव के रहने वाले सिकंदर महतो के बेटे धनंजय कुमार के रूप में हुई है। धनंजय आरसीएस कॉलेज मंझौल में स्नातक सेमेस्टर-5 का छात्र है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान खून से लथपथ धनंजय ने घटना की जानकारी दी। घायल ने बताया कि मैं अपने भाई और दो दोस्तों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक से काम निपटाकर दो बाइक से लाखो लौट रहा था। जैसे ही डीपीएस स्कूल के समीप पहुंचे, वहां पहले से खड़े कुछ लड़कों ने हमें रुकने का इशारा किया। उनके हाथों में हथियार देखकर हम रुके नहीं और तेजी से बाइक भगाने लगे। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने चारों तरफ से घेरा इस दौरान बदमाश उसपर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। करीब 1 किलोमीटर तक नेशनल हाईवे पर तांडव चलता रहा। बदमाशों की गोलियों से बचने के लिए धनंजय और उसके साथियों ने हाईवे का रास्ता छोड़ दिया और महमदपुर में शुक्कन टोला जाने वाली ग्रामीण सड़क की ओर मुड़ गए। लेकिन 7-8 की संख्या में आए 5-6 बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। धनंजय ने बताया कि जब वे घिर गए, तो उन्होंने तुरंत अपने अन्य भाइयों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस बीच अपराधियों ने धनंजय को दबोच लिया और ईंट-पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद बदमाशों की बाइक भी इस दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश मारपीट के दौरान ही जब धनंजय के भाई और ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे, तो खुद को घिरता देख अपराधी अपनी गाड़ियां छोड़कर भागने लगे। भागने के दौरान में ग्रामीणों और पीड़ित के परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया, जिसकी पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बदमाशों की दो मोटरसाइकिलें भी मौके पर ही जब्त कर ली गईं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की दो बाइक, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आदित्य कुमार को नगर थाना लाकर पूछताछ कर रही है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने नगर थाना पहुंच कर हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ किया है। घायल धनंजय कुमार ने बताया कि विशनपुर के रहने वाले मृत्युंजय, सोनू और उनके गुर्गों ने करीब 10 दिन पहले फोन पर किसी बात को लेकर गाली-गलौज और विवाद हुआ था। हमने पहले भी थाना में आवेदन भी दिया था, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी वर्चस्व से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल युवक का इलाज चल रहा है। उसके बयान पर कार्रवाई की जा रही है। बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर आज फिल्मी अंदाज में सरेआम बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को निशाना बनाया और करीब एक किलोमीटर तक पीछा करते हुए पांच राउंड अंधाधुंध गोलीबारी की। जान बचाने के लिए जब युवक हाईवे छोड़कर मुहल्ला की ओर भागने लगा तो बदमाशों ने महमदपुर शुक्कन टोला के पास घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने एक युवक को पकड़कर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान लाखो गांव के रहने वाले सिकंदर महतो के बेटे धनंजय कुमार के रूप में हुई है। धनंजय आरसीएस कॉलेज मंझौल में स्नातक सेमेस्टर-5 का छात्र है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान खून से लथपथ धनंजय ने घटना की जानकारी दी। घायल ने बताया कि मैं अपने भाई और दो दोस्तों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक से काम निपटाकर दो बाइक से लाखो लौट रहा था। जैसे ही डीपीएस स्कूल के समीप पहुंचे, वहां पहले से खड़े कुछ लड़कों ने हमें रुकने का इशारा किया। उनके हाथों में हथियार देखकर हम रुके नहीं और तेजी से बाइक भगाने लगे। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने चारों तरफ से घेरा इस दौरान बदमाश उसपर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। करीब 1 किलोमीटर तक नेशनल हाईवे पर तांडव चलता रहा। बदमाशों की गोलियों से बचने के लिए धनंजय और उसके साथियों ने हाईवे का रास्ता छोड़ दिया और महमदपुर में शुक्कन टोला जाने वाली ग्रामीण सड़क की ओर मुड़ गए। लेकिन 7-8 की संख्या में आए 5-6 बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। धनंजय ने बताया कि जब वे घिर गए, तो उन्होंने तुरंत अपने अन्य भाइयों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस बीच अपराधियों ने धनंजय को दबोच लिया और ईंट-पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद बदमाशों की बाइक भी इस दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश मारपीट के दौरान ही जब धनंजय के भाई और ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे, तो खुद को घिरता देख अपराधी अपनी गाड़ियां छोड़कर भागने लगे। भागने के दौरान में ग्रामीणों और पीड़ित के परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया, जिसकी पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बदमाशों की दो मोटरसाइकिलें भी मौके पर ही जब्त कर ली गईं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की दो बाइक, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आदित्य कुमार को नगर थाना लाकर पूछताछ कर रही है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने नगर थाना पहुंच कर हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ किया है। घायल धनंजय कुमार ने बताया कि विशनपुर के रहने वाले मृत्युंजय, सोनू और उनके गुर्गों ने करीब 10 दिन पहले फोन पर किसी बात को लेकर गाली-गलौज और विवाद हुआ था। हमने पहले भी थाना में आवेदन भी दिया था, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी वर्चस्व से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल युवक का इलाज चल रहा है। उसके बयान पर कार्रवाई की जा रही है।


