दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में आज ग्रामीणों ने साइकिल से बोरे में गाय का कटा सिर ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। पकड़े गए व्यक्ति के तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए। चार लोग अलग-अलग साइकिलों पर बोरे लादकर अहिलवारा की ओर से बलहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पोखराम गांव के पास ग्रामीणों की नजर बोरों से टपक रहे खून पर पड़ी। खून देखकर लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने साइकिल सवारों को रोककर पूछताछ शुरू की। तीन साथी साइकिल छोड़कर भागे ग्रामीणों ने बोरे की जांच करने पर उसमें से पशु का कटा हुआ सिर बरामद किया। यह देखते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति बलहा गांव निवासी मुर्तजा साह के बेटे दाऊद को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी साइकिल छोड़कर खेत के रास्ते फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में खुद को फकीर बताते हुए कहा कि वह अहिलवारा गांव में मांगने गया था और वहीं से मांस लेकर जा रहा था। उसने यह भी कहा कि बकरीद का दिन होने के कारण वह मांस लेकर बलहा की ओर जा रहा था। हालांकि ग्रामीणों ने उसके बयान पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार पशु तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती व्यवस्था कमजोर रहने के कारण तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने बिरौल थाना पुलिस, डायल 112 और एसडीपीओ को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की।उन्होंने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार तीन अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ग्रामीण प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में आज ग्रामीणों ने साइकिल से बोरे में गाय का कटा सिर ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। पकड़े गए व्यक्ति के तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए। चार लोग अलग-अलग साइकिलों पर बोरे लादकर अहिलवारा की ओर से बलहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पोखराम गांव के पास ग्रामीणों की नजर बोरों से टपक रहे खून पर पड़ी। खून देखकर लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने साइकिल सवारों को रोककर पूछताछ शुरू की। तीन साथी साइकिल छोड़कर भागे ग्रामीणों ने बोरे की जांच करने पर उसमें से पशु का कटा हुआ सिर बरामद किया। यह देखते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति बलहा गांव निवासी मुर्तजा साह के बेटे दाऊद को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी साइकिल छोड़कर खेत के रास्ते फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में खुद को फकीर बताते हुए कहा कि वह अहिलवारा गांव में मांगने गया था और वहीं से मांस लेकर जा रहा था। उसने यह भी कहा कि बकरीद का दिन होने के कारण वह मांस लेकर बलहा की ओर जा रहा था। हालांकि ग्रामीणों ने उसके बयान पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार पशु तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती व्यवस्था कमजोर रहने के कारण तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने बिरौल थाना पुलिस, डायल 112 और एसडीपीओ को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की।उन्होंने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार तीन अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ग्रामीण प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


