दरभंगा में पिछले 4 दिनों से नाबालिग लड़की लापता है। नाना ने जाले थाने में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। गांव के पांच लोगों पर किडनैप करने का आरोप लगाया है। नाना ने बताया कि शुक्रवार को राधा कुमारी औ राजन दास के साथ कोचिंग के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जोगियारा गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र रजनीश सिंह, रणजीत दास सहित पांच लोगों ने उनकी नातिन को गलत नीयत से रास्ते से उठा लिया। पूछताछ के लिए विजय सिंह के घर पर पहुंचा। विजय सिंह ने कहा कि उनका बेटा रजनीश किशोरी को दिल्ली घुमाने ले गया है। दो-चार दिन में वापस आ जाएगी। इसके बाद डांट-फटकार कर भगा दिया। भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। पुलिस का दावा- जल्द होगा मामले का खुलासा वहीं, इस संबंध में जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। दरभंगा में पिछले 4 दिनों से नाबालिग लड़की लापता है। नाना ने जाले थाने में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। गांव के पांच लोगों पर किडनैप करने का आरोप लगाया है। नाना ने बताया कि शुक्रवार को राधा कुमारी औ राजन दास के साथ कोचिंग के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जोगियारा गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र रजनीश सिंह, रणजीत दास सहित पांच लोगों ने उनकी नातिन को गलत नीयत से रास्ते से उठा लिया। पूछताछ के लिए विजय सिंह के घर पर पहुंचा। विजय सिंह ने कहा कि उनका बेटा रजनीश किशोरी को दिल्ली घुमाने ले गया है। दो-चार दिन में वापस आ जाएगी। इसके बाद डांट-फटकार कर भगा दिया। भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। पुलिस का दावा- जल्द होगा मामले का खुलासा वहीं, इस संबंध में जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


