दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण:रिश्तेदार पर किडनैपिंग का आरोप, बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण:रिश्तेदार पर किडनैपिंग का आरोप, बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

दरभंगा में एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ है। नाबालिग की मां के आवेदन पर केवटी थाना में केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। काफी प्रयास के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों के मुताबिक, एक रिश्तेदार पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह जताया जा रहा है। संदिग्ध युवक एपीएस थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव का निवासी है। हालांकि पुलिस ने अब तक आधिकारिक रूप से किसी आरोपी के नाम की पुष्टि नहीं की है। घटना केवटी थाना क्षेत्र की है।
संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही केवटी थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से लड़की की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग की सुरक्षित वापसी की मांग की है। दरभंगा में एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ है। नाबालिग की मां के आवेदन पर केवटी थाना में केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। काफी प्रयास के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों के मुताबिक, एक रिश्तेदार पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह जताया जा रहा है। संदिग्ध युवक एपीएस थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव का निवासी है। हालांकि पुलिस ने अब तक आधिकारिक रूप से किसी आरोपी के नाम की पुष्टि नहीं की है। घटना केवटी थाना क्षेत्र की है।
संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही केवटी थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से लड़की की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग की सुरक्षित वापसी की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *